(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार ,3 फरवरी 2026।विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम सराय में रिंग रोड पैकेज-1 के पास अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर पिछले 45 दिनों से चल रहे धरने के बीच भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक विशाल गोयल सहित पूरी टीम को मौके पर बुलाकर विस्तृत वार्ता की।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने बताया कि वर्तमान में रिंग रोड के दोनों ओर बसे ग्रामीणों को सड़क पार करने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं का गंभीर खतरा बना रहता है, जिससे आमजन, विद्यार्थी, महिलाएं, बुजुर्ग एवं किसानों के लिए सुरक्षित आवागमन लगभग असंभव हो गया है।

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में राष्ट्रीय राजमार्ग रिंग रोड फेज-1 के अंतर्गत ग्राम सराय में अंडरपास का निर्माण अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि प्रस्तावित स्थल के दोनों ओर ग्राम सराय की आबादी और कृषि भूमि स्थित है। अंडरपास बनने से ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक विशाल गोयल, राष्ट्रीय राजमार्ग सलाहकार अतुल शर्मा, भाजपा नेता वरुण चौहान, कार्यदायी संस्था इरकॉन के जनरल मैनेजर नरेश मंगला, अवतार कौशिक, महावीर यादव, पवन यादव, मनीष कुमार, प्रवेज आलम, विनोद कुमार, महबूब शांहा, फैजान मलिक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply