1. (फुरकान अंसारी)

हरिद्वार, 9 फरवरी 2026।हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के क्रम में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने गोवंश तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 गोवंशीय पशुओं को कटान से पूर्व जिंदा बचाया है। मौके से 01 शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में गोवंश तस्करी एवं गोकशी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 08 फरवरी 2026 को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिकरौडा क्षेत्र में कुछ लोग गोवंशीय पशुओं को क्रूरता पूर्वक खींचकर कटान हेतु ले जा रहे हैं।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम सिकरौडा में दबिश दी गई, जहां से 03 गोवंशीय पशुओं को कटान से पूर्व ही सुरक्षित जिंदा बरामद किया गया। मौके से गोवंश तस्कर, निवासी ग्राम सिकरौडा, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गोवंश संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। कुछ अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। उ0नि0 मुकेश नौटियाल,अ0उ0नि0 प्रदीप चौहान,का0 अजय चंदेल की करवाई।

Share.
Leave A Reply