(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार। महिला संबंधी अपराधों को लेकर हरिद्वार पुलिस पूरी तरह सख़्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर क्षेत्र से एक गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया, जहाँ इलाज के नाम पर एक डॉक्टर द्वारा महिला की मर्यादा का उल्लंघन किया गया।

मंगलौर निवासी पीड़िता के पिता ने कोतवाली मंगलौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि डॉ. ने उनकी पुत्री के उपचार के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की। इस संवेदनशील शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

त्वरित कार्रवाई, आरोपी सलाखों के पीछे

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली मंगलौर पुलिस ने बिना देरी किए कार्रवाई की।

दिनांक 03.02.2026 को मुकदमे में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम

L.SI मनसा ध्यानी

कांस्टेबल पप्पू कश्यप

होमगार्ड मेनपाल

हरिद्वार पुलिस का स्पष्ट संदेश है—

महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों के लिए समाज में कोई जगह नहीं, कानून अपना काम पूरी सख़्ती से करेगा।

Share.
Leave A Reply