(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार। थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिनारसी में रविदास जयंती (दिनांक 01.02.2026) के उपरांत हुए विवाद में दो व्यक्तियों की मृत्यु के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कड़ा रुख अपनाया है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट के आधार पर चौकी तेज्जुपुर के प्रभारी सहित एक हेड कांस्टेबल एवं एक कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

जांच रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया कि संबंधित पुलिसकर्मी समय पर मौके पर नहीं पहुंचे तथा उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना देने में भी गंभीर लापरवाही बरती गई। इसी लापरवाही को आधार मानते हुए यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

Share.
Leave A Reply