(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण व दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया है।

घटना दिनांक 27 जनवरी 2026 को वादी, निवासी कादीपुर, बिजनौर (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी रामधाम कॉलोनी, रावली महदूद, सिडकुल द्वारा थाना सिडकुल में लिखित तहरीर दी गई। तहरीर में वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की सूचना दी गई, जिसके आधार पर थाना सिडकुल में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए गए। दिनांक 31 जनवरी 2026 को मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया तथा पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया।

हाल पता: रामधाम कॉलोनी, थाना सिडकुल, जिला हरिद्वार।

पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक संजय चौहान,कांस्टेबल जयकृत सिंह,महिला कांस्टेबल शान्ता।

Share.
Leave A Reply