(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार, 29 जनवरी 2026। जिला प्रेस क्लब हरिद्वार (रजि०) की एक महत्वपूर्ण बैठक मध्य हरिद्वार स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई, जिसमें संगठन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठनात्मक एकता, अनुशासन और सक्रिय सहभागिता को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
संगठन की मजबूती को प्राथमिकता देते हुए पूर्व में निष्कासित किए गए दो सदस्यों गणेश भट्ट एवं रोहित वर्मा द्वारा अनुशासनहीनता पर खेद व्यक्त करने के उपरांत उनकी सदस्यता पुनः बहाल कर दी गई। इस निर्णय का उपस्थित सदस्यों ने स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने आगामी 1 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले पारंपरिक कार्यक्रम “फूलों की होली” की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह आयोजन पत्रकारों के बीच आपसी सौहार्द और एकजुटता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाएगा।
बैठक के दौरान संगठन में रिक्त पदों पर नई नियुक्तियों की भी घोषणा की गई। अध्यक्ष राकेश वालिया ने प्रखर कश्यप को सचिव, मुस्कान राजपूत को प्रवक्ता तथा रूचि डोलिया को सह-प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन हित में ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसकी एकता और अनुशासन में निहित होती है।
महामंत्री अनिल बिष्ट ने भी उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए आपसी सहयोग, अनुशासन और सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिला प्रेस क्लब हरिद्वार पत्रकार हितों की रक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
बैठक में मुख्य रूप से मनोज कश्यप, मनव्वर कुरैशी, अशोक पांडे, मोहन राजा, सनोज कश्यप, केशव चौहान, राकेश वर्मा, राजेश वर्मा, मुमताज आलम खान, नदीम अहमद, गुलज़ार अहमद, काशिफ सुल्तान, विजय बंसल, नदीम सलमानी, जिशान मलिक, प्रमोद कुमार, सद्दाम हुसैन, उपासना तेश्वर, मुस्कान राजपूत, शिप्रा अग्रवाल, कुणाल शर्मा, सरविंद्र कुमार, विजय प्रजापति, रूचि डोलिया, गणेश भट्ट,सागर, रोहित वर्मा सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply