(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार, 29 जनवरी 2026।महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज, हरिद्वार द्वारा ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज एवं रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से बहुउद्देश्यीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन दिनांक 1 फरवरी 2026 (रविवार) को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज, हरिद्वार परिसर में किया जा रहा है। इस स्वास्थ्य शिविर में हरिद्वार के वरिष्ठ एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा विभिन्न चिकित्सा सेवाएँ पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाएँगी, जिनमें प्रमुख रूप से

जनरल फिजिशियन (सामान्य रोग विशेषज्ञ) नेत्र विशेषज्ञ,स्त्री रोग विशेषज्ञ,पंचकर्म विशेषज्ञ

आदि द्वारा रोगों की जाँच, परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया जाएगा।

शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। समस्त हरिद्वार शहरवासियों से विनम्र अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाएँ। इस अवसर पर शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी, हरिद्वार

मुख्य विकास अधिकारी तथा ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के कुलपति द्वारा किया जाएगा। यह शिविर समाज सेवा की भावना से आयोजित किया जा रहा है, अतः सभी नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है।

Share.
Leave A Reply