हरिद्वार/रुड़की।तहसील कैम्प कार्यालय पर ब्यूरो कार्यकर्ताओं,अधिवक्ताओं व संभ्रांत नागरिकों ने देश की स्वतंत्रता क्रांति के अग्रदूत “शेरे-ए-पंजाब” शहीद लाला लाजपत राय को उनके जयंती अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धजंलि अर्पित की।मानवाधिकार ब्यूरो प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार जैन एडवोकेट ने श्रद्धजंलि कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महान विभूति के भारत माता की आजादी प्रति किए कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि हमसब को राष्ट्र के ऐसे क्रांतिकारी महापुरुष के द्वारा किये गए भारत माता के प्रति त्याग व बलिदान की गाथा नई पीढ़ी को सुना कर युवा पीढ़ी को उनके पदचिन्हों व आदर्शों पर चलने की शपथ दिलानी चाहिए,ताकि राष्ट्र पटल पर नई दिशा व नए कीर्तिमान स्थापित कर भारतवर्ष को मजबूती प्रदान की जा सके।इस अवसर पर पूर्व बार एशोसिएशन उपाध्यक्ष अधिवक्ता सुनील कुमार गोयल,अशोक कुमार,नसीम अहमद,सुधीर चौधरी,इरशाद,जैन समाज अध्यक्ष नरेंद्र जैन,पार्षद प्रतिनिधि सोनू कश्यप,अनुज आत्रेय,नईम,अनवरी,सचिन गोंड़वाल,लक्की गोयल,कन्हैया ठाकुर,ऋषिपाल बर्मन,अभिनव गोयल,राजेश वर्मा,अनिल राणा,रामवतार मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply