कलियर में जन अधिकार पार्टी जनशक्ति का जिला कार्यालय उद्घाटित, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्य

(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार, 1 जनवरी 2025 । जन अधिकार पार्टी जनशक्ति के कलियर स्थित जिला कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और संगठन के प्रति अपना विश्वास जताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने कहा कि जन अधिकार पार्टी जनशक्ति प्रदेश में एक मज़बूत विकल्प के रूप में उभर रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय केवल एक राजनीतिक केंद्र नहीं होगा, बल्कि जनता की आवाज़, अधिकार और न्याय का केंद्र बनेगा, जहां आम नागरिकों की समस्याओं को सुना जाएगा और उनका समाधान किया जाएगा।

उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों पार्टियां मिलकर जनता को लूटने का काम कर रही हैं। कांग्रेस सेक्युलरिज़्म की बात तो करती है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर उसे उठाती नहीं। दोनों ही पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, जो जनता को भ्रमित कर वोट बटोरने का काम कर रही हैं।

राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नए वर्ष में सभी महिलाएं यह प्रण लें कि उत्तराखंड में महिलाओं पर होने वाली हिंसा के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करेंगी। उन्होंने कहा कि यदि इसके लिए सड़कों पर आंदोलन करना पड़ा, तो पार्टी उससे भी पीछे नहीं हटेगी।

उन्होंने बताया कि जनता का विश्वास जन अधिकार पार्टी जनशक्ति पर बढ़ता जा रहा है और अन्य दलों को छोड़कर बड़ी संख्या में लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। पार्टी की वरिष्ठ नेत्री शगुफ्ता खान के नेतृत्व में कई लोगों ने भाजपा छोड़कर जन अधिकार पार्टी जनशक्ति की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में भाजपा के मेहराज, इशरत सहित उनकी टीम के दर्जनों पुरुष और महिलाएं शामिल रहीं।

कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष मुस्ताक अहमद, जिला अध्यक्ष रुड़की नदीम, जिला अध्यक्ष हरिद्वार आलिम, मास्टर रिजवान, कुर्बान अली, हसरत ठेकेदार, दीपक सैनी, एडवोकेट प्रियंका रानी, विजेंद्र चौधरी, सलीम शाह, सुनीता साहनी, फैजान अंसारी, डॉक्टर मजीद राणा, मजहीद, मोहम्मद आज़म, मेहरबान, जमाल, एहसान शाह, डॉक्टर रिजवान, आसिफ, नसीम, आज़ाद, शमीम अरशद, सुहेल, कासिम, आज़म, हाजी सागर वसीम, आसिफ मलिक, अजमत मलिक, एजाज़ मलिक, इकनाम अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद ।

Share.
Leave A Reply