(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार, 24 दिसंबर 2025। आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा देवपुरा चौक पर अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम तथा विधायक रेणु बिष्ट की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा देती है, लेकिन हकीकत यह है कि भाजपा शासन में बेटियां भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों से ही असुरक्षित हैं। कांग्रेस की स्पष्ट मांग है कि अविलंब भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम एवं विधायक रेणु बिष्ट को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।
पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान एवं वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है, जिसे उत्तराखंड की जनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह एवं मनोज सैनी ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। भाजपा के पूर्व विधायक की वायरल ऑडियो से यह स्पष्ट हो गया है कि धामी सरकार इस मामले में भाजपा के बड़े नेताओं को बचाने का प्रयास कर रही थी।
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा एवं जिला उपाध्यक्ष रचना शर्मा ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं को नैतिकता के आधार पर तत्काल भाजपा से त्यागपत्र दे देना चाहिए, क्योंकि भाजपा शासन में महिलाएं अपने ही नेताओं से सुरक्षित नहीं हैं।
पूर्व सभासद अशोक शर्मा एवं पूर्व पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि यदि भाजपा सरकार में थोड़ी भी नैतिकता शेष है तो दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए।
पूर्व पार्षद इसरार अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड महिला अपराध के मामलों में हिमालयी राज्यों में पहले स्थान पर है, जो अत्यंत निंदनीय है।
वरिष्ठ नेता सोम त्यागी एवं पार्षद महावीर वशिष्ठ ने कहा कि धामी सरकार को शर्म आनी चाहिए कि उनकी सरकार में बेटियां असुरक्षित हैं और न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।
इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, पार्षद हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, विवेक भूषण विक्की, सुनील कुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अंकित चौहान, विकास चंद्रा, तरुण व्यास, अनंत पाण्डेय, पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव नलिनी दीक्षित, शशि झा, पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट, हिमांशु राजपूत, अजय गिरी, रवि मनोचा, वीरेंद्र श्रमिक, आशीष शर्मा, नकुल माहेश्वरी, अखिल त्यागी, आशु श्रीवास्तव, बीएस तेजियान, शेखर पंवार, दीपक पाण्डेय, अरुण चौहान, सरदार रमणीक सिंह, अंकित चौधरी, आरिफ, पारितोष त्यागी, प्रदीप भाटिया, रोहित नेगी, ओम पहलवान, अतुल गोसाईं, हेमंत चंचल, मनीष गुप्ता, मोहित गर्ग, मोहित अरियाल, शादाब, गोविंद, बन्नी ठाकुर, शुभम जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू, आयान सैफी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


