छठ महापर्व से पूर्व पूरा कराया गया था सड़क निर्माण कार्य, श्रद्धालुओं को मिली आवागमन में सुविधा।

फुरकान अंसारी।
हरिद्वार/शिवालिक नगर। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर के वार्ड संख्या-13 स्थित गली नंबर-7 के छठ मैया पार्क की नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण कर उसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।

उल्लेखनीय है कि छठ महापर्व से पूर्व ही सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया गया था और पर्व के दिन तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया था। इससे छठ महापर्व के दौरान पार्क में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने वाली व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सहूलियत मिली।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना का महान पर्व है। इस अवसर पर छठ मैया पार्क में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण कार्य को समय से पूरा कराया गया, ताकि पर्व के दौरान ही लोगों को इसका लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के प्रत्येक वार्ड में स्थानीय नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, पेयजल, स्वच्छता सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार पालिका की प्राथमिकता है। हमारा संकल्प है कि नगर पालिका क्षेत्र का प्रत्येक वार्ड विकास की मुख्यधारा से जुड़े और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों।

पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को लगातार धरातल पर उतारा जाता रहेगा।

इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल एवं अवधेश राय, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, जटाशंकर श्रीवास्तव, संजय सिंह, उपेंद्र श्रीवास्तव, बलराम शुक्ला, विनय सिंह, शिव शंकर मिश्रा, राज नारायण मिश्रा, राजेश राय, रणविजय पांडे, प्रमोद दीक्षित, राजेश प्रजापति, हेमंत शुक्ला, जितेंद्र मिश्रा, रामपाल सिंह, विजय तिवारी, प्रवीण सिंह, ओम प्रकाश यादव, दीपा सिंह, बागेश्वरी बग्गा, रीना सिंह, सरिता सिंह, प्रीति श्रीवास्तव, किरण, सुनीता, सरिता राय, रवि वर्मा, रविंद्र उनियाल, आदित्य मलिक, आकाश पाल, मुकेश रावत, रामनिवास गुर्जर, प्रवीण चमोली सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply