एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिडकुल, रानीपुर और बहादराबाद क्षेत्र से चुराए थे दोपहिया वाहन।

फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की कुल छह मोटरसाइकिल बरामद की हैं। आरोपियों ने सिडकुल, रानीपुर और बहादराबाद थाना क्षेत्रों से इन वाहनों को चोरी करना स्वीकार किया है।

पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को सिडकुल पुलिस की टीम किरबी चौक पर सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान रोशनाबाद की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवारों ने मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन अचानक टायर फिसलने से उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।

पुलिस ने मोटरसाइकिल के इंजन और चेसिस नंबर की जांच की तो पता चला कि उक्त वाहन के चोरी होने के संबंध में थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज है। इसके बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही पर पॉलिटेक्निक कॉलेज से आगे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई पांच अन्य चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं। इस तरह पुलिस ने कुल छह दोपहिया वाहन बरामद किए।

पुलिस ने बरामद वाहनों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

1. निवासी काला गेट, ब्रह्मपुरी, रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार।
2. निवासी हरचंदपुर, थाना नागल सोती, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी गली नंबर-1, रामधाम कॉलोनी, अंबेडकर चौक, थाना सिडकुल, हरिद्वार।

बरामद मोटरसाइकिलें

1. स्प्लेंडर प्लस (ग्रे-ब्लैक), मुकदमा संख्या 489/26, थाना सिडकुल।
2. स्प्लेंडर प्लस, रजिस्ट्रेशन नंबर UK08AU2216, मुकदमा संख्या 485/26, थाना सिडकुल।
3. स्प्लेंडर प्लस (काला रंग), रजिस्ट्रेशन नंबर 33D 9062, मुकदमा संख्या 488/26, थाना सिडकुल।
4. स्प्लेंडर प्लस (ग्रे-ब्लैक), मुकदमा संख्या 417/26, थाना रानीपुर।
5. स्प्लेंडर प्लस (ब्लैक), मुकदमा संख्या 415/26, थाना बहादराबाद।
6. स्प्लेंडर प्लस (ग्रे-ब्लैक), मुकदमा संख्या 416/26, थाना रानीपुर।

पुलिस टीम

– थानाध्यक्ष अजय शाह
– उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट
– अपर उपनिरीक्षक अनिल सैनी
– हेड कांस्टेबल संजय सिंह
– कांस्टेबल गजेंद्र प्रसाद
– कांस्टेबल कुलदीप डिमरी
– कांस्टेबल कुलदीप।

पुलिस की इस कार्रवाई को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Share.
Leave A Reply