फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। लक्सर कोतवाली पुलिस ने साईं बाबा मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई रकम में से 4,850 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी नशे के आदी हैं।

पुलिस के मुताबिक, 14 नवंबर 2026 को साईं मंदिर सोसायटी रोड, लक्सर निवासी अवनीश शर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि 10 नवंबर को साईं बाबा मंदिर के दानपात्र से अज्ञात चोरों ने करीब 10 से 12 हजार रुपये चोरी कर लिए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने पुलिस अधिकारियों को जल्द खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के डिजिटल साक्ष्यों और मैनुअल जांच के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की।

लगातार प्रयासों और चेकिंग के दौरान पुलिस ने 14 नवंबर को घटना में शामिल तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से 4,850 रुपये बरामद किए। पुलिस आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

1., निवासी ढाढेकी, लक्सर, उम्र 21 वर्ष।
2., निवासी ढाढेकी, लक्सर, उम्र 25 वर्ष।
3. , निवासी ढाढेकी, लक्सर।

पुलिस टीम में शामिल

उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय, हेड कांस्टेबल प्रकाश, हेड कांस्टेबल अरविन्द और हेड कांस्टेबल शमशेर शामिल रहे।

Share.
Leave A Reply