ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची और पेन भी बरामद।

फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 27 अक्टूबर। जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चियां, पेन और 6,390 रुपये की नकदी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और जुआ-सट्टे जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में ज्वालापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र में कार्रवाई के लिए पुलिस टीमों का गठन किया। पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर टीम ने मोहल्ला तेलियान में शीतला माता मंदिर के पास छापा मारा। इस दौरान सार्वजनिक स्थान पर कथित रूप से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए आठ लोगों को पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चियां, पेन और 6,390 रुपये नकद बरामद किए। इसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा, ज्वालापुर; निवासी भीमगोड़ा नई बस्ती, हरिद्वार; निवासी मोहल्ला कड़च्छ, ज्वालापुर; निवासी विष्णु लोक कॉलोनी, रानीपुर; निवासी बकरा मार्केट, ज्वालापुर; निवासी राजा गार्डन, कनखल; निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा, ज्वालापुर, निवासी बकरा मार्केट, ज्वालापुर के रूप में हुई है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल हिमेश चंद्र तथा कांस्टेबल अंकित कवि, कर्म सिंह चौहान, यशवंत सिंह, राजपाल और संजय तोमर शामिल रहे।

Share.
Leave A Reply