फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशानुसार कोतवाली श्यामपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में निवासरत किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही मकान मालिकों एवं स्थानीय नागरिकों को अपने यहां रहने वाले किरायेदारों एवं अन्य व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं अपराधों की रोकथाम के लिए सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share.
Leave A Reply