लकड़ी के कारोबार में छह लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, कलियर पुलिस ने काशी से दबोचा।

फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। अपराधियों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली कलियर पुलिस ने लकड़ी की खरीद-बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में पिछले करीब दो साल से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, पिरान कलियर निवासी अफजाल ने 26 सितंबर 2024 को लकड़ी बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर छह लाख रुपये की ठगी किए जाने के संबंध में कोतवाली कलियर में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में मुकदमा अपराध संख्या 410/2024 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) में कार्रवाई की गई थी।

मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई बार प्रयास किए, लेकिन वह लगातार गिरफ्तारी से बचता रहा। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। आखिरकार, कलियर थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी निवासी जीयनचक, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश और हरिद्वार में विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे

पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना जमनियां, जिला गाजीपुर में वृक्ष अधिनियम के तहत मुकदमा अपराध संख्या 120/2024, थाना सैदपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मुकदमा अपराध संख्या 87/2026, थाना मोहम्मदाबाद में धारा 303(2) के तहत मुकदमा अपराध संख्या 203/2026 तथा कोतवाली कलियर में धारा 318(4) के तहत मुकदमा अपराध संख्या 410/2024 दर्ज है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली कलियर के प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश कुमार सैनी, अपर उपनिरीक्षक रामअवतार, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, हेड कांस्टेबल जमशेद अली, सीआईयू रुड़की के कांस्टेबल महिपाल तथा होमगार्ड अंकित शामिल रहे।

हरिद्वार पुलिस का कहना है कि अपराधियों की धरपकड़ और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share.
Leave A Reply