फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। जनपद में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में कोतवाली सिडकुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सिडकुल थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 14 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिस लाइन तिराहे से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी निवासी मौलागढ़, बनियाठेर, जनपद संभल (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी मंदिर वाली गली, रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 11.45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी

1. अजय शाह, थानाध्यक्ष सिडकुल
2. उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान, चौकी प्रभारी कोर्ट
3. कांस्टेबल मनीष
4. कांस्टेबल रविंदर।

हरिद्वार पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share.
Leave A Reply