फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के ग्राम कटारपुर में पुरानी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के चार घंटे के भीतर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को कटारपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की घटना सामने आई थी। मामले में थाना पथरी पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने जांच शुरू की और नामजद आरोपी अर्जुन पुत्र सुरेन्द्र, निवासी ग्राम कटारपुर, थाना पथरी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष विक्की और उसके साथियों द्वारा उसके साथ फायरिंग की गई थी, जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस के मुताबिक, इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने विक्की पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए डायल-112 पर विक्की द्वारा उसके ऊपर फायरिंग किए जाने की झूठी सूचना दी, ताकि घटना में उस पर शक न हो। हालांकि, पुलिस ने जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी:

– 315 बोर का तमंचा — 01
– खोखा कारतूस — 01

पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक मोहन कठैत (चौकी प्रभारी फेरूपुर), कांस्टेबल नरेश बहुगुणा, रविन्द्र बिष्ट, सोहन राणा, अनिल पंवार और सुबोध शर्मा।

Share.
Leave A Reply