फुरकान अंसारी। हरिद्वार 28 मई 2026।शासन के निर्देशों के क्रम में स्थानांतरित हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी.आर चौहान को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा अपर जिलाधिकारी पौड़ी के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी के पद से पदोन्नत हुए जितेंद्र कुमार ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद पर अपना पद भार ग्रहण कर लिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उपजिलाधिकारियों के दायित्वों में आंशिक संशोधन करते हुए डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय हरगिरि को नगर मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है तथा हरगिरि को अपर उप जिलाधिकारी रुड़की के पद से कार्य मुक्त किया गया है।…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 28 मई 2026। जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने अवगत कराया है कि चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों के लिए ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में यात्री पंजीकरण केंद्र बनाया गया है जहां पर निरन्तर यात्रियों के चारधाम के लिए पंजीकरण कराया जा रहा हैं। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि धामों में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ बढ़ जाने के कारण एवं यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत तभी यात्री पंजीकरण केंद्र में यात्रियों के पंजीकरण को बंद कर दिया जाता है, जिससे की कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाएं। उन्होंने अवगत कराया कि…
फुरकान अंसारी। देहरादून,28/05/2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में काउंसिल ऑन एनर्जी, इन्वायरमेन्ट एण्ड वॉटर (CEEW) द्वारा तैयार की गई ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल एक स्मारिका पुस्तिका का विमोचन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड के उज्ज्वल, आत्मनिर्भर एवं हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संकट एवं पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में सौर ऊर्जा केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आने वाली…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,20/05/2026।ईद पर्व के अवसर पर हरिद्वार जनपद में नमाज़ सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। सुबह से ही पुलिस बल ईदगाहों, मस्जिदों एवं संवेदनशील स्थलों पर मुस्तैदी के साथ तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। हरिद्वार पुलिस ने यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखा, ताकि नमाज़ियों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 27 मई 2026।जनपद हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों में चलाये जा रहे वृहद स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत तीर्थनगरी में गंगा दशहरा स्नान पर्व के पश्चात यात्रा मार्ग पर नारसन बार्डर से मोतीचूर तक नेशनल हाइवे एवं नगरीय क्षेत्रों के आतंरिक मार्गो तथा शैक्षिक संस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नोडल अधिकारी स्वच्छता चन्द्रकातं मणि त्रिपाठी ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन में तीर्थयात्रियों को जन सहभागिता से संचालित स्वच्छता अभियान का संदेश प्रचालित एवं प्रसारित करने की अपील करते हुए सभी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में भी पर्यावरण को स्वच्छ रखने का आवाहन…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 27 मई 2026। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य प्रदार्थ में किसी प्रकार की कोई मिलावट एवं ओवर रेटिंग न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को जनपद में संचालित हो रहे होटल,ढाबों,दुकानों एवं रेस्टोरेंट में निरंतर छापेमारी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। सहायक आयुक्त/जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में चारधाम यात्रा एवं गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 27 मई 2026।मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर भारत सरकार द्वारा स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष हाल ही में जारी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियों के अनुरूप कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। सीसीआर सभागार में आयोजित बैठक में मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ मेला जैसे विशाल एवं समयबद्ध आयोजन में सभी विभागों को गंभीरता एवं समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन योजनाओं की निविदाएं प्रथम प्रयास में स्वीकृत नहीं हो पाई हैं तथा जिनमें…
फुरकान अंसारी। अल्मोड़ा, 27 मई 2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा पहुंचकर करीब 138 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विवि के नवीन प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा को विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, नगर विकास एवं ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को…
फुरकान अंसारी। अल्मोड़ा, 27 मई 2026।राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह अल्मोड़ा के उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस वर्ष के लिए 32 संगठनों, व्यक्तियों, समूहों को उनके द्वारा किए गए नवाचारी एवं सतत पहलों के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय एसडीजी की वार्षिक रैंकिंग में 6 जनपदों को शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत विजेताओं को बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसडीजी अचीवर्स अवार्ड समारोह को संबोधित करते हुए…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित ईदगाह में कल आयोजित होने वाली ईद-उल-अजहा की नमाज को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईदगाह परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा और नमाजियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं। गुरुवार 20 मई 2026 को प्रशासनिक अधिकारियों एवं ईदगाह कमेटी के सदस्यों ने ईदगाह पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और तैयारियों को अंतिम रूप दिया। ईदगाह कमेटी के सदर जमशेद खान ने बताया कि नमाजियों की सहूलियत के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द के साथ…

