Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 03 जून 2026।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के अंतर्गत 25-हरिद्वार,26 बीएचईएल रानीपुर,35 हरिद्वार ग्रामीण और 27 ज्वालापुर (अ.जा.),विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने से रहे गए समस्त बूथ लेवल ऑफिसर (BLO), बूथ लेवल सुपरवाइजर तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) का प्रशिक्षण बीएचईएल कन्वेंशन हॉल में दिया गया।            प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य संदर्भदाता डॉ. संतोष कुमार चमोला ने उपस्थित सुपरवाइजर, बीएलओ एवं बीएलए से कहा कि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता के साथ करेंगे…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार,03/06/2026। देहरादून से दिल्ली-जयपुर जा रही महालक्ष्मी फिलिप्स वोल्वो बस में बुधवार तड़के अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार बस संख्या MP44 ZC 6994 बुधवार सुबह करीब 4 बजे देहरादून से वाया ऋषिकेश दिल्ली-जयपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस क्रिस्टल वर्ल्ड से आगे पुलिस चौकी शांतारशाह से करीब 200 मीटर पहले हरिद्वार-दिल्ली रोड पर पहुंची, तभी तकनीकी खराबी के चलते बस में अचानक आग लग गई। बस में कुल 32 यात्री…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार,02/06/2026। चारधाम यात्रा सीजन और बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने शहर को जाम मुक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस, लोक निर्माण विभाग (PWD), संभागीय परिवहन विभाग और NHAI की संयुक्त टीम ने मंगलवार को शहर के प्रमुख चौराहों और यातायात प्रभावित क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया। संयुक्त टीम ने यातायात दबाव, सड़क संरचना, पार्किंग व्यवस्था और अन्य भौतिक चुनौतियों का गहन अध्ययन किया। सर्वेक्षण के दौरान पाया गया कि सुबह 9 बजे से 11 बजे तथा शाम 5 बजे से…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 02 जून 2026।कुंभ मेला 2027 की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर परामर्शदात्री समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में मेला नियंत्रण भवन के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में हरिद्वार, ऋषिकेश एवं आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक एवं नागरिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों ने आगामी कुंभ मेले के भव्य, दिव्य, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए शासन-प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा मेले की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार,02 जून 2026। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली कलियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.416 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार दिनांक 01 जून 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान मुकर्रबपुर स्थित सरकारी स्कूल के पास से आरोपी मुन्तियाज को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध गांजा बरामद हुआ। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 118/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 02 जून 2026।जनपद को साफ स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका असर धरातल पर भी दिखाई देने लगा है।जनपद में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को और गति मिलेगी इसके लिए आज मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने विकास भवन परिसर से विकासखंड बहादराबाद एवं खानपुर को मिनी हाइड्रोलिक ट्रैक्टर ट्रॉली को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान सफल…

Read More

फुरकान अंसारी। देहरादून,02/06/2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा प्रबंधन का मूल मंत्र ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद’ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय, प्रभावी संवाद और सुव्यवस्थित प्रबंधन से यात्रा को और अधिक सुरक्षित एवं सफल बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि चारों धामों में श्रद्धालुओं की संख्या के अनुरूप दर्शन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि रात्रि 10 बजे से सुबह…

Read More

 फुरकान अंसारी। हरिद्वार 02 जून 2026। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के अंतर्गत 35-हरिद्वार ग्रामीण और 27 ज्वालापुर (अ.जा.)विधानसभा क्षेत्र के समस्त बूथ लेवल ऑफिसर (BLO), बूथ लेवल सुपरवाइजर तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) का प्रशिक्षण बीएचईएल कन्वेंशन हॉल में दिया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने उपस्थित सुपरवाइजर,बीएलओ एवं बीएलए से कहा कि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता के साथ करेंगे तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का संपादन करेंगे…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 02 जून 2026। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे।                जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार,02 जून 2026 को तिकोना पार्क योग केन्द्र के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित “मोटापा रोग निवारण शिविर” के दूसरे दिन शिक्षकों द्वारा योगासन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया गया । केन्द्र प्रमुख प्रवीण कपिल द्वारा बताया गया कि   आज सर्वप्रथम श्यामसुंदर जी के मधुर भजन के साथ दिन का प्रारंभ किया गया । धर्म सिंह द्वारा गहरे लंबे शवास ओम ध्वनि, गायत्री मंत्र, प्रवीण कपिल द्वारा पैरों के सुक्ष्म व्यायाम व ध्यान, एस पी मौर्या द्वारा त्रिकोणासन, आर के अग्रवाल द्वारा कटी चक्रासन, सुरेश भट्ट द्वारा उद्धकर्षण, अनिता वर्मा द्वारा कमरचक्रासन, मीनू सैनी द्वारा सिंह…

Read More