फुरकान अंसारी। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘विकसित उत्तराखण्ड–यात्रा जारी है’ संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले उद्यमियों, नवाचारकर्ताओं, प्रगतिशील किसानों एवं स्वरोजगार से जुड़े लोगों के साथ संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके अनुभवों, उपलब्धियों और सुझावों को सुना तथा उनके कार्यों की सराहना की। नियोजन विभाग और देवभूमि डायलॉग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में उत्तराखण्ड…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। रुड़की।देवभूमि आदर्श सोसाइटी द्वारा आयोजित ग्यारह दिवसीय भव्य रामलीला मंचन के नौवें दिन रामभक्तों का भारी हुजूम उमड़ा।नौवें दिन की लीला में कलाकारों द्वारा ‘समुद्र पर रामसेतु निर्माण’ और ‘अंगद-रावण संवाद’ के प्रसंगों का अत्यंत जीवंत और भव्य मंचन किया गया,जिसे देख पंडाल में मौजूद दर्शक भावविभोर हो गए।मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मेयर गौरव गोयल और भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने आचार्य के सानिध्य में भगवान श्रीराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित व महाआरती कर किया।रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर और स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया…
श्री देव सुमननगर की रामलीला में पहुंचे राव अफाक अली और मनोज धनगर, 20 वर्षों से निभा रहे सामाजिक सौहार्द की परंपरा। फुरकान अंसारी। हरिद्वार। श्री देव सुमननगर टिहरी विस्थापित कॉलोनी में पिछले 20 वर्षों से आयोजित हो रही रामलीला में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव अफाक अली और कांग्रेस के रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएचईएल क्षेत्र से भावी प्रत्याशी मनोज धनगर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रामलीला मंच का उद्घाटन किया और भगवान श्रीराम के आदर्शों, उनके चरित्र तथा सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर राव अफाक…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 17 अक्टूबर 2026। कुंभ मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में वाल्मीकि चौक से मंशा देवी मार्ग तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य सड़क मार्ग को…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 17 अक्टूबर, 2026। सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार ने अवगत कराया कि श्रम आयुक्त, उत्तराखण्ड, हल्द्वानी के कार्यालय आदेश दिनांक 14 अक्टूबर के माध्यम से विभिन्न नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के लिए 01 अक्टूबर, 2026 से 31 मार्च, 2027 तक की अवधि हेतु परिवर्तनीय महंगाई भत्ते की दरें जारी की गई हैं। इसके तहत न्यूनतम वेतन अधिनियम, 1948 के अंतर्गत अधिसूचित 57 नियोजनों, अभियंत्रण इकाइयों एवं उद्योगों तथा कृषि नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के लिए निर्धारित दरों के अनुसार न्यूनतम वेतन देय होगा। न्यूनतम वेतन अधिनियम, 1948 के अंतर्गत राज्य में अधिसूचित 57 नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 17 अक्टूबर 2026। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए मेला प्रशासन ने निर्माण कार्यों की निगरानी तेज कर दी है। प्रमुख परियोजनाओं में आवश्यकता के अनुसार दिन और रात की पाली में कार्य कराया जा रहा है। कंट्रोल रूम से प्राप्त रिपोर्ट, ऑनलाइन माध्यमों से उपलब्ध जानकारी और स्थलीय निरीक्षण के जरिए निर्माण कार्यों की प्रगति पर निरंतर नजर रखी जा रही है। समीक्षा के आधार पर उच्चाधिकारी संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक निर्देश जारी कर रहे हैं। इसी क्रम में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशानुसार…
फुरकान अंसारी। देहरादून। उत्तराखण्ड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, मनोरम पर्वतीय भू-दृश्यों, ऐतिहासिक स्थलों और फिल्म शूटिंग के अनुकूल वातावरण के चलते बड़े फिल्म निर्माताओं की पसंद बनता जा रहा है। राज्य में इन दिनों बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग की जा रही है। अक्षय कुमार मसूरी और लैंढौर क्षेत्र में तो जाह्नवी कपूर नैनीताल में शूटिंग कर रहे है। बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स के उत्तराखण्ड पहुंचने से राज्य की फिल्म-अनुकूल छवि को मजबूती मिलने के साथ ही पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावनाएं भी बढ़ी हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 17 अक्टूबर 2026। आगामी जनगणना की तैयारियों एवं जनगणना संबंधी गतिविधियों के प्रभावी, सुचारु एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के संबंध में आज संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की श्री दीपक रामचंद्र शेट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना तहसीलदार रुड़की, खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) रुड़की, नगर पालिका मंगलौर, पाडली गुर्जर एवं पिरान कलियर के अधिशासी अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के चार्ज अधिकारियों एवं डेटा ऑपरेटरों ने प्रतिभाग किया। बैठक में आगामी जनगणना के अंतर्गत संपादित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों, विभागीय समन्वय, कार्मिकों की भूमिका तथा डेटा संकलन एवं डिजिटलीकरण की प्रक्रिया को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की…
फुरकान अंसारी। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के सफल कार्यकाल के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उत्तराखण्ड के विकास, जनकल्याण और विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उनके योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) का उत्तराखण्ड के राज्यपाल के रूप में कार्यकाल प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने अपने अनुभव, दूरदर्शी सोच, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण के माध्यम…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्यामपुर थाना पुलिस सतर्क हो गई है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन और व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मोबाइल फोन, पर्स और अन्य कीमती सामान का विशेष ध्यान रखने की अपील की, ताकि लोग चोरी और अन्य घटनाओं…

