फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 16 जून, 2026।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान को गति देने के उद्देश्य से कैंप कार्यालय से स्वीप वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना और मतदान प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। स्वीप (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित यह वाहन जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची संशोधन तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान एवं मतदान…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा सड़क पर सरेआम हो-हल्ला एवं हुड़दंग कर आमजन की शांति भंग की जा रही थी, जिससे राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा विरोध किए जाने के बावजूद उक्त व्यक्ति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। सूचना पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने व्यक्ति को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके न मानने पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में लिया गया। आरोपी के विरुध्द नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 16 जून 2026।धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व आस्था उमड़ी। अनुमानित 76 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माँ गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। भारी भीड़ और व्यापक जनसमागम के बावजूद स्नान पर्व पूरी तरह सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के सफल आयोजन पर समस्त श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, संत महत्माओं, पुरोहितों विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक संचालन तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं की व्यवस्थाओं में जुटाए…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,16/06/2026। सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में आयोजित हुए ऐतिहासिक स्नान पर्व में लगभग 75 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के कारण विभिन्न घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी मात्रा में कूड़ा एकत्रित हुआ, जिसे नगर निगम हरिद्वार ने युद्धस्तर पर अभियान चलाकर समयबद्ध रूप से साफ कर दिया। नगर निगम की टीम द्वारा पुलिस प्रशासन से वाहनों की अनुमति मिलते ही रात्रि लगभग 9:00 बजे से ही स्वच्छता अभियान प्रारंभ कर दिया गया। अभियान के अंतर्गत विष्णु घाट, अलकनंदा घाट, सुभाष घाट, नई घाट तथा…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित ग्राम सराय निवासी प्रतिभाशाली छात्र सत्यम जोशी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक (JEEP-2026) में पूरे उत्तराखंड में 6वीं रैंक प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से ग्राम सराय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। सत्यम, सुनील जोशी एवं लक्ष्मी जोशी के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासित अध्ययन के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सत्यम पिछले दो वर्षों से सराय स्थित क्यूबिट क्लासेज (QUBIT CLASSES) में अध्ययनरत रहे हैं। 11वीं और 12वीं की नियमित पढ़ाई के…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार/देहरादून,15/06/2026। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वायरल ऑडियो प्रकरण में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामले में सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए हैं। सोमवार को सुरेश राठौर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि हाल ही में सामने आए एक कथित वायरल ऑडियो को लेकर यह मामला एक बार…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 15 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध युवकों को अवैध हथियारों और चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की सतर्कता से एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया गया। पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत जनपद में रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के नेतृत्व में विभिन्न पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों…
फुरकान अंसारी। देहरादून, 15 जून। जन अधिकार पार्टी (ज.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय, देहरादून में अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन से मुलाकात कर प्रदेश में कानून व्यवस्था से जुड़े तीन महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील मामलों पर शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में शांति, कानून व्यवस्था तथा जनसुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए निम्नलिखित मांगें रखीं— 1. विकासनगर हिंसा प्रकरण में त्वरित कार्रवाई की मांग पार्टी ने विकासनगर में हुई हिंसक घटना पर गहरी चिंता व्यक्त…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 15 जून 2026। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सख्ती के बाद हरिद्वार के सभी ब्लॉकों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समितियों का गठन कर लिया गया है। इन समितियों का गठन उच्चतम न्यायालय के 19 फरवरी 2026 और 29 अप्रैल 2026 के आदेशों के अनुपालन में हुआ है। खंड विकास अधिकारियों ने इन समितियों की पहली बैठक कर अपनी कार्ययोजना जिला स्वच्छता कंट्रोल को भेज दी है।मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने खंड विकास अधिकारियों को समिति गठन के बाद नियमित रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे। इससे पहले, जिलाधिकारी दीक्षित ने दो बार आदेश के बावजूद समिति…
(फुरकान अंसारी ) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा विकसित अंबेडकर भवन में विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण तथा रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद को ₹110.55 करोड़ की लागत वाली 19 विकास योजनाओं की सौगात देते हुए 14 योजनाओं का शिलान्यास एवं 5 योजनाओं का लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री ने श्रीनगर रोड स्थित जिला विज्ञान संग्रहालय का विधिवत लोकार्पण किया तथा संग्रहालय में विकसित की गयी विज्ञान आधारित गतिविधियों और प्रयोगात्मक शिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त…

