फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 03 सितंबर 2026।वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), उत्तराखण्ड मोहम्मद परवेज़ आलम की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार, हरिद्वार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जनपद आगमन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुष्पगुच्छ भेंटकर महालेखाकार का स्वागत किया। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में महालेखाकार ने मुख्य कोषाधिकारी को निर्देश दिए कि शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए बजट का उपयोग केवल स्वीकृत मद एवं लेखा शीर्षक के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं में ही किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं से संबंधित प्रत्येक…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 03 सितंबर 2026।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल संचालन को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एनआईसी कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 99 प्रतिशत सफलतापूर्वक संपादित किया जा चुका है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 03 सितम्बर 2026।सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड विनय शंकर पांडेय एवंजिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में आज जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त गढ़वाल आर.एस. रावत के नेतृत्व में जगजीतपुर पुलिस चौकी के समीप दूध सप्लाई वाहनों एवं सराय रोड स्थित होलसेल एजेंसियों का निरीक्षण…
फुरकान अंसारी। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड स्टेट सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एण्ड गुड गवर्नेंस (USCPPGG) की शासी निकाय की बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, चुनौतियों और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए। शोध एवं अध्ययन के निष्कर्षों का उपयोग राज्य की नीतियों और योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने में किया जाए। मुख्यमंत्री ने राज्य की उपलब्धियों और विभिन्न क्षेत्रों में किये गये उल्लेखनीय कार्यों पर आधारित केस स्टडी तैयार करने…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 03 सितंबर 2026।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर 04 सितंबर 2026 को जनपद हरिद्वार में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर जनपद के मंदिरों में पारंपरिक रूप से झांकियां सजाई जाती हैं, देर रात तक पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं तथा कई स्थानों पर शोभायात्राएं भी निकाली जाती हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। …
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 03 सितम्बर 2026।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में जनपद हरिद्वार के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। योजना के तहत जनपद के 18 परीक्षा केंद्रों पर जूनियर स्तर (कक्षा 6) एवं माध्यमिक स्तर (कक्षा 9) की छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा का परिणाम 02 सितम्बर 2026 को सचिव, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड ज्योति यादव, आईएएस द्वारा घोषित किया गया।मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार जूनियर स्तर (कक्षा 6) में वर्ष…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार । पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं एसएसपी नवनीत द्वारा दिए गए निर्देश पर आज दिनांक 03.09.2026 की सुबह अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा कोतवाली कलियर, कोतवाली नगर हरिद्वार व कोतवाली सिड़कुल क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध साइबर अपराधों को लेकर चयनित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। सघन सत्यापन के दौरान की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है- *1- कोतवाली कलियर-* कुल सत्यापन- 320 पुलिस एक्ट में चालान- 30 काउंसलिंग- 13 *2- कोतवाली नगर हरिद्वार-* कुल सत्यापन- 323 पुलिस एक्ट में चालान- 22 काउंसलिंग-12 *3- कोतवाली सिड़कुल-* कुल सत्यापन- 161 पुलिस एक्ट में…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत सभी थाना प्रभारियों को नशे के सौदागरों, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों एवं इनामी/वांछित अपराधियों के विरुद्ध सघन चेकिंग एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष पथरी के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध एवं वांछित व्यक्तियों के ठिकानों पर लगातार दबिश एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 02-09-2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ऐथल बुजुर्ग में एक घर पर कुछ व्यक्तियों द्वारा गोकशी की…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। वादी निवासी बुग्गावाला द्वारा दिनांक -01.09.2026 को थाना बुग्गावाला में तहरीर देकर अंकित कराया था कि वादी के नाबालिक पुत्र उम्र 17 वर्ष के साथ आरोपित अभिषेक पुत्र पवन निवासी – ग्राम शहीदवाला ग्रंट बुग्गावाला थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार द्वारा दिनांक-30.08.2026 को दुष्कर्म किया है व साथी निवासी -शहीदवाला ग्रंट द्वारा घटना का वीडियो बनाकर वायरल की गई है। वादी मुकदमा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बुग्गावाला में तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। उपरोक्त गम्भीर प्रकरण को देखते हुए SSP हरिद्वार द्वारा आरोपित अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बुग्गावाला को निर्देशित…
फुरकान अंसारी। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी एवं 13 गन्ना पर्यवेक्षक शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना युवाओं के परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। आज से वे उत्तराखण्ड सरकार का अभिन्न हिस्सा बनने के साथ ही जनसेवा की महत्वपूर्ण…

