Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 15 सितंबर 2026।हरिद्वार में अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के साथ शहर की पेयजल व्यवस्था को भी दीर्घकालीन जरूरतों के अनुरूप मजबूत किया जा रहा है। कुंभ के दौरान बढ़ने वाली पेयजल मांग को पूरा करने के लिए मेला क्षेत्र में नई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, वहीं हरिद्वार नगर की मौजूदा जल वितरण व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसका सीधा लाभ स्थानीय नागरिकों के साथ कुंभ के दौरान हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को भी मिलेगा। हरिद्वार नगर में जल वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 14 सितंबर 2026। आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मेला प्रशासन ने उत्तर हरकी पैड़ी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती ने सोमवार को अधिकारियों की टीम के साथ पंतद्वीप क्षेत्र में यूआईआईडीबी के माध्यम से यूपीडीसीसी द्वारा संचालित उत्तर हरकी पैड़ी विकास परियोजना के अंतर्गत चल रहे सड़क, घाट, टॉयलेट ब्लॉक एवं समतलीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 14 सितंबर 2026।मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुंभ मेला-2027 से जुड़े सभी निर्माण कार्यों को कार्यदायी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों से दूसरे कार्य क्षतिग्रस्त न हों और भविष्य में किसी निर्माण कार्य को हटाने अथवा तोड़ने की स्थिति उत्पन्न न हो। ऐसी स्थिति सामने आने पर संबंधित की जवाबदेही तय करते हुए संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मेलाधिकारी ने सोमवार को मेला…

Read More

फुरकान अंसारी। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जन शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। शिकायतों का निस्तारण केवल पोर्टल पर औपचारिक रूप से बंद करने तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में जिस प्रकृति की शिकायतें सबसे अधिक प्राप्त हो रही हैं, संबंधित जिलाधिकारी उन शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर…

Read More

फुरकान अंसारी। ‎हरिद्वार 14 सितंबर 2026।  बहादराबाद क्षेत्र में आयुष चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और विशिष्ट आयुर्वेदिक उपचार को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बहादराबाद में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र एवं सर्जरी कक्ष का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड सरकार के आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री श्री मदन कौशिक रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान ने की। ‎कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं रुद्राक्ष की माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। ‎शिलापट से पर्दा हटाकर आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। शांतरशाह गांव में सोमवार देर शाम मोटर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर बैठे 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 7:10 बजे हैप्पी पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम शांतरशाह, बहादराबाद, अपनी मोटर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान मुंह पर सफेद कपड़ा बांधे दो अज्ञात व्यक्ति दुकान में पहुंचे और युवक को गोली मार दी। गोली लगने से हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 14 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार गठित पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) के अंतर्गत मृतक पत्रकार स्वर्गीय रामराजा की पत्नी श्रीमती शालू को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह तथा पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य श्रीमती शशि शर्मा एवं अमित शर्मा द्वारा प्रदान किया गया।     इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकार कल्याण कोष के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों, गंभीर बीमारी से पीड़ित सक्रिय पत्रकारों तथा मृतक पत्रकारों के आश्रितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ई-रिक्शा में सवारी को बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 10 हजार रुपये की नगदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जूते तथा वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है। आरोपियों के पास से लोहे का फर्सा और एंगल भी बरामद हुआ है। एसपी सिटी अभय कुमार ने पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 12 सितंबर की रात सिडकुल स्थित राजा बिस्कुट चौक से हरिद्वार जाने के लिए…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 14 सितंबर 2026।जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न  विभागों से संबंधित 38 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 18 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।              जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।      जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता नवोदय…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार,14 सितंबर 2026। उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार में “सेवा संकल्प अभियान” का शुभारंभ 17 सितंबर से आशीर्वाद की दिया कार्यक्रम से शुभारंभ किया जाएगा। जिसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे यह अभियान 18 अक्टूबर तक संचालित होगा। अभियान के सफल एवं प्रभावी संचालन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गई, जिसमें सभी विभागों को निर्धारित कार्यक्रमों का व्यापक एवं जनभागीदारी आधारित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।      …

Read More