फुरकान अंसारी। रुड़की, 17 जुलाई 2026। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 19 दिसंबर 2024 को वादी संजीव कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी सराय ज्वालापुर, हरिद्वार की शिकायत पर रणवीर पुत्र कुंवर पाल व इस्लाम पुत्र हनीफ सहित अन्य के खिलाफ जमीन धोखाधड़ी का मुकदमा कोतवाली रुड़की में दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी द्वारा की जा रही है। इस प्रकरण…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 17 जुलाई 2026। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने आज माटी कला बोर्ड, उत्तराखण्ड के प्रशिक्षण केंद्र, रुड़की में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर माटी कला से जुड़े प्रजापति समाज के कारीगरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं माटी कला से जुड़े लोगों ने मंत्रीभभ चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर माटी कला से जुड़े कारीगरों ने कैबिनेट मंत्री को मिट्टी की उपलब्धता एवं उस पर लगे प्रतिबंध सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। कारीगरों ने मिट्टी…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा थाना क्षेत्र में सूचना मिलने पर आमदा फसाद व शान्ति/कानून व्यवस्था को भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने के हेतु निर्देशित किया गया था। जिस क्रम में प्रभारी निरीक्षक महोदय कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में दिनांक 17-07-26 को उ0नि0श्री हाकम सिंह मय फोर्स के थाना क्षेत्र में रात्रि गस्त मोबाइल के दौरान सूचना मिली कि ओशो होटल जोधपुर भोजनालय के बाहर कुछ लोगों में झगड़ा हो रहा था । सूचना पर उ0नि0 हाकम सिंह मय फोर्स के ओशो होटल जोधपुर भोजनालय के…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार।नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के संयोजन में उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक केंद्र में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए फलदार एवं छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया गया तथा सभी उपस्थित जनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला सह-प्रभारी दीपक धमीजा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, एआरटीओ निखिल शर्मा एवं नेहा झा सहित अनेक गणमान्य…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 17 जुलाई, 2026।आगामी 30 जुलाई से 11 अगस्त, 2026 तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण भवन के सभागार में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता, पेयजल, संचार व्यवस्था, आपदा प्रबंधन तथा संबंधित राज्यों के मध्य समन्वय को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सभी राज्यों ने साझा कार्ययोजना के तहत समन्वित एवं एकजुट होकर कार्य…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 17 जुलाई, 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय खानपुर सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड शादाब शम्स, उत्तराखण्ड प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा की सदस्य देव्यानी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रुड़की डॉ. मधु सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा राकेश गिरी, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के देवी सिंह राणा, मंडल…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 17 जुलाई, 2026। नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार हर गिरि ने अवगत कराया है किउत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा आयोजित होने वाली उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग, समूह-ग) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा ) की लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) दिनांक 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को हरिद्वार नगर क्षेत्रान्तर्गत 8 परीक्षा केंद्रों पर पूर्वाह्न 9:00 बजे से 12:00 बजे तथा अपराह्न 2:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित की जायेगी। आयोजित परीक्षा हरिद्वार नगर क्षेत्र में *परीक्षा भवन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार हॉल नंबर 1,2,3,4,5, पन्नालाल भल्ला म्युनिस्पल इंटर कॉलेज, एस.वी.एम. इंटर कॉलेज मायापुर, शिक्षा मंदिर…
फुरकान अंसारी। रुड़की, 17 जुलाई 2026। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर रुड़की उपकारागार में पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जेल अधीक्षक को सप्रेम एक पौधा भेंट कर हरेला पर्व की शुभकामनाएं देने के साथ हुई। इसके बाद जेल अधीक्षक एवं उपस्थित सहयोगियों ने उपकारागार परिसर में नीम और पीपल के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। पौधारोपण के उपरांत उपकारागार में निरुद्ध सभी बंदियों को फल वितरित…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार/पिरान कलियर,16/07/2026।उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की नवनियुक्त सीईओ दीप्ति सिंह ने विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक पहुंचकर चार्ज संभालते हुए जियारत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उन्होंने दरगाह में चादरपोशी कर मुल्क और प्रदेश की खुशहाली की दुआ मांगी।सीईओ के प्रथम दौरे को लेकर दरगाह प्रशासन में भी खासा उत्साह देखने को मिला।लंबे समय से उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के सीईओ का पद रिक्त चल रहा था।शासन द्वारा हाल ही में दीप्ति सिंह को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की कमान सौंपी गई है।पदभार संभालने के बाद उन्होंने अपने पहले चार्ज संभाला,उसके बाद उन्होंने पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक का निरीक्षण कर…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 16 जुलाई। पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ज्वालापुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹43,550 नकद, सट्टा पर्चियां, एक पेन तथा 118 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 15 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर भारत गैस एजेंसी के पास नहर पटरी क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान चारों आरोपी…

