Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 06 अक्टूबर 2026।कुंभ मेला-2027 को दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने के साथ श्रद्धालुओं के सुगम, सुरक्षित और निर्बाध आवागमन के लिए हरिद्वार के सड़क तंत्र को व्यापक रूप से सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके लिए कुंभ नगरी हरिद्वार की आंतरिक सड़कों और इससे जुड़े प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि कुंभ के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को हरिद्वार पहुंचने से लेकर मेला क्षेत्र तक सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिले। इसी उद्देश्य से प्रमुख मार्गों की क्षमता…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 6 अक्टूबर 2026। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने मंगलवार को सीआर सभागार में जनपद के सभी शहरी निकायों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सफाई कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं उनके कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सफाई कर्मचारियों के वेतन, श्रम कार्ड, ईपीएफ, गोल्डन कार्ड, स्वास्थ्य सुविधाओं, सुरक्षा उपकरणों, साप्ताहिक अवकाश तथा अन्य कर्मचारी हितों से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम हरिद्वार, नगर निगम रुड़की, नगरपालिका…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 06 अक्टूबर 2026।खेल महाकुम्भ 2026-27 के अंतर्गत मा० मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालिका अंडर-14 वर्ग का फाइनल मुकाबला अल्मोड़ा जनपद एवं नैनीताल जनपद की टीम के मध्य खेला गया। रोमांचक मुकाबले में नैनीताल जनपद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्मोड़ा जनपद की टीम को 4-0 के स्कोर से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा विजेता एवं उप-विजेता टीम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 06 अक्टूबर 2026। उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में  सेवा संकल्प अभियान के तहत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”  बहुद्देशीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर  कार्यालय में सेवा कैंप का नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शुभारंभ किया।       इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा और जनभागीदारी के संकल्प से प्रेरणा लेते हुए सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण की भावना को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री…

Read More

फुरकान अंसारी। देहरादून। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार होने वाले स्थानीय उत्पादों को देश-दुनिया के बाजार तक पहुंचाने की पहल अब मजबूत कारोबारी मॉडल में बदल रही है। उत्तराखंड की ग्रामीण महिलाओं के मेहनत से तैयार अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ने अपनी शुरुआत के बाद से अब तक करीब 6 करोड़ रुपए का कारोबार दर्ज कर लिया है। हाउस ऑफ हिमालयाज की शुरुआत को राष्ट्रीय पहचान तब मिली, जब दिसंबर 2023 में देहरादून में आयोजित उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं इस ब्रांड का विमोचन किया। प्रधानमंत्री ने इसे ‘वोकल फॉर लोकल’ और…

Read More

फुरकान अंसारी। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले नव-साक्षरों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों, विद्यार्थियों, नव-साक्षरों, स्वयंसेवकों और अभियान से जुड़े सभी लोगों की मेहनत एवं सामूहिक सहभागिता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों और दूरस्थ…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल फोन लूटने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लूटा गया वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी पर ₹5,000 का इनाम घोषित था। मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को पंकज कुमार निवासी अन्नेकी हेतमपुर, रोशनाबाद ने थाना सिडकुल में तहरीर देकर बताया था कि रानी रो नदी…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 06 अक्टूबर 2026।तहसीलदार भगवानपुर ने अवगत कराया है कि जारी सार्वजनिक नीलामी की सूचना के अनुसार ग्राम जलालपुर डाडा, तहसील भगवानपुर, जिला हरिद्वार स्थित कब्रिस्तान की भूमि में खड़े 29 हरे पुराने वृक्षों की सार्वजनिक नीलामी की जाएगी। नीलामी 14 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे पंचायत घर, ग्राम जलालपुर डाडा में आयोजित होगी। नीलामी के लिए संबंधित भूमि का विवरण खाता संख्या 902, खसरा संख्या 1317, रकबा 0.4405 हेक्टेयर दिया गया है। उप वन संरक्षक, हरिद्वार वन प्रभाग, हरिद्वार द्वारा उक्त 29 वृक्षों का मूल्यांकन 2,75,238 रुपये किया गया है। नीलामी इस निर्धारित मूल्य से कम…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 06 अक्टूबर 2026। सहायक नगर आयुक्त ने अवगत कराया है कि नगर निगम हरिद्वार क्षेत्र में डिश, मोबाइल एवं ब्रॉडबैंड आदि सेवाएं प्रदान करने वाली विभिन्न फर्मों/कंपनियों द्वारा नगर निगम के स्ट्रीट पोलों पर बिना किसी पूर्व अनुमति के अनियोजित एवं अनियंत्रित तरीके से वायर/केबल लगाए गए हैं। इन अनियोजित वायर/केबल के कारण नगर निगम हरिद्वार की सुंदरता एवं शहर का स्वरूप प्रभावित हो रहा है। नगर निगम हरिद्वार द्वारा डिश/केबल, मोबाइल एवं ब्रॉडबैंड आदि सेवाएं प्रदान करने वाली समस्त फर्मों/कंपनियों के संचालकों को सूचित किया गया है कि वे अपनी सेवाओं से संबंधित सभी प्रकार के…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के ग्राम कटारपुर में पुरानी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के चार घंटे के भीतर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को कटारपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की घटना सामने आई थी। मामले में थाना पथरी पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने जांच शुरू की…

Read More