फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 11 मार्च 2026।आगामी वर्ष हरिद्वार में आयोजित होने जा रहे कुंभ मेले में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए मेला प्रशासन द्वारा गंगा की निर्मलता और मेला क्षेत्र की स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका की पहल पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के विशेषज्ञों की टीम ने बुधवार को कुंभ क्षेत्र का भ्रमण किया। टीम ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट के प्रभावी प्रबंधन तथा बेहतर सैनिटेशन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उपायों पर मेला प्रशासन के साथ विस्तार से विचार-मंथन किया। विशेषज्ञों की…
Author: Janta Updates
महिला आयोग को कोई हल्के में न ले, निर्देशों पर लापरवाही हुई तो होगी कड़ी कार्रवाई- कुसुम कंडवाल। फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 11 मार्च 2026। राष्ट्रीय महिला आयोग के अभियान ‘महिला आयोग आपके द्वार’ के तीसरे दिन आज जनपद हरिद्वार के जिलाधिकारी सभागार में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल की अध्यक्षता में एक विशाल जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोग की सदस्य विमला नैथानी और कमला जोशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। जनसुनवाई के दौरान कुल 18 फरियादियों ने अपनी समस्याओं को आयोग के सम्मुख रखा, जिनमें से कई संवेदनशील मामलों का मौके पर ही निस्तारण…
उत्तराखंड, 11 मार्च 2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवभूमि उत्तराखंड के ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत हैं। इसी दिशा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में भी हरिद्वार कुंभ, हरिद्वार- ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर, नंदा देवी राजजात, सरयू रिवर फ्रंट सहित कई परियोजनाओं के लिए बजट आवंटन किया गया है। गंगा, यमुना, चारधाम, आदि कैलाश और कई शक्ति पीठों की पुण्य भूमि होने के कारण, उत्तराखंड दुनिया भर के सनातन मतावलंबियों की आस्था का केंद्र रहा है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार, उत्तराखंड को धार्मिक, आध्यात्मिक पर्यटन – तीर्थाटन के प्रमुख केंद्र के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास कर रही…
हरिद्वार 11 मार्च 2026। हरिद्वार हिल बाईपास रोड एवं मां मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए है कि उनके द्वारा जो भी निर्माण कार्य किया जा रहा है, उन कार्यों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने गुणवत्ता…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। रुड़की।पिरान कलियर शरीफ में शाह नन्हे मियां साबरी के निवास पर इस्लाम के चौथे खलीफा हजरत अली की यौमें शहादत पर हर साल की तरह इस साल भी सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया,जिसमें धर्मगुरुओं,समाजसेवियों,राजनेताओं तथा सूफियों ने भाग लिया।इफ्तार कार्यक्रम के संयोजक शाह खालिद मियां अंजार साबरी ने कहा कि हजरत साबिर पाक दरबार में सभी धर्म के लोग आकर अपना अकीकत पेश करते हैं और मुरादे पाते हैं।प्रत्येक वर्ष की इक्कीसवीं रमजान को हजरत अली के यौमे शहादत के मौके पर इफ्तार पार्टी उनके बुजुर्गों से चली आ रही है,जिसमें एकता और…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना सिडकुल पुलिस ने किरायेदारों, घरेलू सहायकों और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर महादेवपुरम व रवाली महदूद क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने कुल 407 लोगों का सत्यापन किया। इस दौरान व्यक्तियों के मूल निवास, कार्यस्थल, परिवार के सदस्यों का विवरण, वर्तमान फोटो तथा व्यवसाय से संबंधित जानकारी एकत्र कर एक सुदृढ़ डाटाबेस तैयार किया जा रहा है, जिससे भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि की स्थिति में संदिग्ध व्यक्तियों की शीघ्र पहचान की जा सके। अभियान के दौरान ड्रोन कैमरे की मदद…
डाइकिन द्वारा सेवा सहयोगियों के लिए पुरस्कार समारोह एवं उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 10 मार्च 2026। विश्व की अग्रणी एयर कंडीशनिंग कंपनी Daikin Airconditioning India Pvt. Ltd. द्वारा हरिद्वार स्थित Ambrosia Sarovar Portico में अधिकृत सेवा सहयोगी (एएसपी) पुरस्कार समारोह एवं पंद्रहवीं श्रृंखला उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न शहरों से आए डाइकिन के अधिकृत सेवा सहयोगियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सेवा गुणवत्ता को और बेहतर बनाना, नई तकनीकों की जानकारी देना तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सेवा सहयोगियों को सम्मानित…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार , 10 मार्च 2026। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की असीम कृपा से 26वें बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हरिद्वार निरंकारी मिशन के मिडिया सहायक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि आज संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा (हरियाणा) में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ फरवरी 2026 में हुआ था, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से चयनित 24 टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा के साथ-साथ आपसी भाईचारे और अनुशासन की भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। युवा खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, समर्पण…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 10 मार्च, 2026। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज मंगलवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, आमजन को दी जा रही सुविधाओं तथा प्रवर्तन गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले नागरिकों के कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक प्रतीक्षा या किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कार्यालय…
हरिद्वार, 10 मार्च 2026। कुंभ मेला के दिव्य और भव्य आयोजन की तैयारियों के अंतर्गत मेला प्रशासन द्वारा कुंभ क्षेत्र के पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए व्यापक कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देश पर पौराणिक महत्व से जुड़े भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण की कवायद भी प्रारंभ कर दी गई है। मंगलवार को अपर मेलाधिकारी श्री दयानन्द सरस्वती ने तकनीकी विशेषज्ञों की टीम के साथ भीमगोडा कुंड का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया। निरीक्षण के दौरान कुंड में…

