फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार 09 अप्रैल 2026।जनपद में जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी/ प्रमुख जनगणना अधिकारी ने जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों को अधिकारियों एवं कार्मिकों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए गेट है। उन्होंने अवगत कराया है कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का कार्य उत्तराखंड राज्य में दिनांक 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक तथा द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) दिनांक 09 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक संचालित किया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिए है कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार।राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय तथा राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में “इको-सेंसिटिव रिवरफ्रंट डेवलपमेंट” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज हरिद्वार में किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के 14 रिवर सिटीज एलायंस, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, उत्तरकाशी, विकासनगर, मुनि की रेती, काशीपुर, हल्द्वानी, रामनगर, टिहरी गढ़वाल, सेलाकुई, कोटद्वार एवं नैनीताल से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के उप महानिदेशक द्वारा ऑनलाइन माध्यम से सभी प्रतिभागियों…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार 09 अप्रैल 2026। ग्रामोत्थान-रीप परियोजना (UGVS-REAP) हरिद्वार द्वारा होटल गार्डेनिया में जनपद स्तरीय Multi Stakeholders कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वायत्त सहकारिताओं के प्रतिनिधियों, किसानों/उद्यमियों तथा कृषक उत्पादक संगठनों ने सहभागिता की। कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को व्यवसायिक मंच प्रदान करना एवं बाजार से जोड़ना रहा, जिसके अंतर्गत 10 से अधिक लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के मार्गदर्शन में जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना द्वारा किया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक नलिनीत घिण्डियाल, महाप्रबंधक जिला उद्योग विभाग एवं अन्य अधिकारी…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार, 09 अप्रैल 2026।हरिद्वार में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां तेजी से जारी हैं। कुंभ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आधारभूत सुविधाओं का विकास एवं विस्तार किया जा रहा है। साथ ही कुंभ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं, अखाड़ों तथा साधु-संतों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर धर्मनगरी हरिद्वार के साधु-संतों एवं अखाड़ों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसके साथ ही अखाड़ों के स्तर पर भी…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार के निर्देशानुसार ज्वालापुर कोतवाली थाना क्षेत्र में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत व्यापक स्तर पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत हर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्ति की गहनता से जांच की जा रही है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। अभियान का संचालन प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में किया जा रहा है। उनके साथ रेल चौकी प्रभारी समीप पांडेय, बाजार चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल, उपनिरीक्षक सोनल रावत सहित…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे रह रही एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान में ज्वालापुर पुलिस और अभिसूचना इकाई (LIU) की संयुक्त कार्रवाई से इस पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश हुआ। दिनांक 08 अप्रैल 2026 को सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीम ने वैष्णवी एन्क्लेव, ज्वालापुर क्षेत्र से एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया, जो अपना नाम बदलकर रह रही थी। पूछताछ में महिला की पहचान सहेला बेगम निवासी कुमीला (बांग्लादेश) के…
फुरकान अंसारी संवाददाता। रुड़की।वरिष्ठ समाजसेवी एवं किसान कामगार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुभाष नंबरदार ने नगर के वरिष्ठ पत्रकार अंकित गर्ग व अन्य कई पत्रकारों का भी फूल-मालाएं पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार ने पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से कार्यरत अंकित गर्ग को पत्रकारिता के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में अनेकों समाचार-पत्रों के माध्यम से किए गए उत्कृष्ठ कार्यों के सम्मानित किया।चौधरी सुभाष नंबरदार ने कहा कि नगर के वरिष्ठ पत्रकार अंकित गर्ग पिछले तीस-पैंतीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं और उन्होंने अपने पत्रकारिता के लंबे जीवन में अनेकों समाचार-पत्रों…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाये जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अनुपालन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेशिकोओं का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। उक्त आदेश के अनुपालन में जनपद हरिद्वार के थाना/ कोतवाली द्वारा कार्यवाही करते हुए 30 वारंटियों को थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। * कोतवाली ज्वालापुर**नाम पता वारंटी* 1. आशीष पुत्र स्व0 हनुमान निवासी गोविन्दपूरी हरिद्वार केस नं0 3067/20232. बिजेन्द्र पुत्र ईशम सिह निवासी विष्णुलोक कालोनी रानीपुर हरिद्वार संबंधित केस क्राईम नं0 244/2023 धारा 13 जुआ अधि0 उम्र…
हरिद्वार में नगर निगम का विशेष अतिक्रमण अभियान, कई अवैध कब्जे हटाए हरिद्वार, 8 अप्रैल 2026। जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित तथा नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार के निर्देश पर नगर निगम हरिद्वार की टीम द्वारा आज विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत सुबह की पाली में सिंह द्वार से शंकर आश्रम तक व्यापक कार्रवाई की गई। इस दौरान 5 अवैध ठेलियों को नष्ट किया गया तथा 6 ठेलियों को जब्त किया गया। साथ ही शंकर आश्रम रोड पर दुकानदारों को सख्त चेतावनी जारी की गई कि भविष्य में अतिक्रमण न करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड निवेश और आधारभूत संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की चौथी बैठक के दौरान राज्य की महत्त्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर तथा ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजनाओं के अंतर्गत कार्यों में तेजी लाई जाए और इन्हें प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में यूआईआईडीबी के गठन का मुख्य उद्देश्य निवेश को बढ़ावा देना तथा आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी संबंधित विभाग गंभीरता, समन्वय और…

