Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी संपादक। लक्सर/हरिद्वार। जनपद में अपराध और गौ-तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस और गौवंश संरक्षण स्क्वॉड ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गौकशी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जिलेभर में आपराधिक गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर क्षेत्र में पुलिस टीमों को सक्रिय कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस को 28 अप्रैल 2026 को ग्राम गढ़ी संगीपुर…

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार, 29 अप्रैल। गंगा आरती देखने हर की पैड़ी पहुंची एक विदेशी महिला का मोबाइल फोन भीड़भाड़ के दौरान खो गया, जिसे हरिद्वार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर महिला को वापस सौंप दिया। मोबाइल में महत्वपूर्ण दस्तावेज होने के कारण महिला काफी परेशान थी। जानकारी के अनुसार, नीदरलैंड निवासी विदेशी नागरिक ऐना दाविट पत्नी बास्टियन 28 अप्रैल को हर की पैड़ी पर मां गंगा की आरती देखने पहुंची थीं। आरती समाप्त होने के बाद भीड़ के बीच उनका मोबाइल फोन, गूगल पिक्सल 10 प्रो, कहीं खो गया। मोबाइल में जरूरी दस्तावेज और व्यक्तिगत जानकारी…

Read More

फुरकान अंसारी संपादक।हरिद्वार। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने राजवीर हत्याकांड का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की शादीशुदा बेटी से प्रेम संबंध रखने वाले युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। आरोपी बेटी का तलाक करवाकर उससे शादी करना चाहता था और मृतक को अपने रास्ते की सबसे बड़ी बाधा मानता था।पुलिस के अनुसार, ग्राम रानानंगला थाना स्योहारा जिला बिजनौर निवासी प्रियांशु पुत्र राजवीर सिंह ने 27 अप्रैल 2026 को अपने पिता राजवीर सिंह की हत्या के संबंध में कोतवाली बहादराबाद में मुकदमा दर्ज…

Read More

फुरकान अंसारी संपादक। देहरादून में आज गांधी पार्क से घण्टाघर तक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित महिला आक्रोश मशाल यात्रा ने प्रदेश में एक नया संदेश दिया। इस विशाल आयोजन में महिला आरक्षण बिल गिरने के विरोध में हजारों की संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां शामिल हुईं, जिसने स्पष्ट कर दिया कि अब नारी शक्ति अपने अधिकारों को लेकर पूरी तरह सजग और मुखर हो चुकी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह मशाल यात्रा केवल एक प्रतीकात्मक आयोजन नहीं, बल्कि उन ताकतों के खिलाफ जनाक्रोश…

Read More

फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली नगर हरिद्वार में लंबे समय से लंबित अज्ञात शवों के पोस्टमार्टम (पीएम) से संबंधित बिसरा व मालों का नियमानुसार निस्तारण किया गया। कोतवाली नगर हरिद्वार के मालखाने में रखे अज्ञात शवों से संबंधित लंबित बिसरा और मालों के निस्तारण के लिए उप जिलाधिकारी कार्यालय से पत्राचार किया गया था। इसके बाद 23 अप्रैल 2026 को माल निस्तारण के लिए समिति गठित कर आदेश जारी किए गए। समिति के आदेश के क्रम में मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 को कोतवाली नगर हरिद्वार में दाखिल अज्ञात शवों के पोस्टमार्टम से संबंधित…

Read More

फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार, 28 अप्रैल 2026।आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सीसीआर सभागार में कुंभ मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ के दौरान यातायात प्रबंधन व सुरक्षा उपायों को लेकर विचार-विमर्श करने के साथ ही कुंभ मेला से जुड़े निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से संपादित करने की रणनीति भी तय की गई। बैठक में तय किया गया कि कांवड़ यात्रा क्षेत्र में पड़ने वाले कुंभ से संबंधित जो निर्माण कार्य जल्दी पूरा हो सकते हैं, उन्हें हर हाल में…

Read More

फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार 28 अप्रैल 2026।मुख्य विकास अधिकारी/सयुक्त सचिव जिला योजना समिति डॉ ललित नारायण मिश्र ने अवगत कराया है कि जिल योजना समिति की बैठक बुधवार 29 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार,रोशनाबाद हरिद्वार में जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में आहूत की गई है,जिसमें जिला योजना वर्ष 2026-27 के परिवय एवं योजनाओं का अनुमोदन किया जाएगा।       उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी निर्धारित स्थान एवं समय पर समस्त सूचनाओं सहित स्वय बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है ।

Read More

फुरकान अंसारी संपादक। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान कहा कि प्रदेश में सभी लोग प्रेमपूर्वक रहते हैं। यहां सभी में सद्भाव है। उन्होंने कहा राज्य सरकार – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के ध्येय के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा सबको शिक्षा का अधिकार मिले, इसके अंतर्गत मदरसा बोर्ड पर कार्य किया गया है। सीएम धामी ने कहा कि शिक्षा के मामले में समाज को न बांटा जाए। सरकार किसी को भी शिक्षा के नाम पर बांटना नहीं चाहती। आपसी सद्भाव को बढ़ाने का काम कर रहे…

Read More

फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार 28 अप्रैल 2026।चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य प्रदार्थ में किसी प्रकार की कोई मिलावट एवं ओवर रेटिंग न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को जनपद में संचालित हो रहे होटल,ढाबों,दुकानों एवं रेस्टोरेंट में निरंतर छापेमारी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।       सहायक आयुक्त/जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों…

Read More

फुरकान अंसारी संपादक। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान, कहा कि इस समय हमारे प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है। लेकिन कुछ लोग रील बनाकर इसे राजनीति की भेंट चढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होने ऐसे लोगो से कहा कि वो सरकार का विरोध कर सकते हैं, बीकेटीसी का भी विरोध हो सकता है, लेकिन हमारी पवित्र चारधाम यात्रा का विरोध न करें। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम तो महादेव का स्थल है, सरकार यात्रा को हर तरह से सकुशल सम्पन्न कराने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा…

Read More