फुरकान अंसारी। उधमसिंहनगर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधान सभा क्षेत्र किच्छा में पंडित गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर की अवशेष सड़कों के सुधार हेतु विभिन्न घोषणाओं के अन्तर्गत ₹ 19.99 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र गदरपुर के ग्राम जयनगर नं०-3 में ग्राम चण्डीपुर के संजय नगर खालपाडा में, ग्राम चण्डीपुर के राधा कृष्ण मंदिर में, नगर पंचायत दिनेशपुर के वार्ड नं0-1 में, नगर पंचायत दिनेशपुर के वार्ड नं0-3 के मंदिर में ग्राम केशवगढ़ कालौनी के पास, ग्राम संलय…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 14 अक्टूबर 2026। कुंभ मेला-2027 के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए हरिद्वार में बड़े पैमाने पर अवस्थापना विकास के कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने और उनकी प्रगति पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए मेला प्रशासन ने स्थलीय निरीक्षण एवं नियमित समीक्षा की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया है। घाटों व पुलों के निर्माण, सड़कों एवं चौराहों के सुधार, फुटपाथ और पैदल मार्गों के निर्माण, सौंदर्यीकरण तथा जन-सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कार्यों की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 14 अक्टूबर 2026। कुंभ मेला-2027 के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए हरिद्वार में बड़े पैमाने पर अवस्थापना विकास के कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने और उनकी प्रगति पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए मेला प्रशासन ने स्थलीय निरीक्षण एवं नियमित समीक्षा की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया है। घाटों व पुलों के निर्माण, सड़कों एवं चौराहों के सुधार, फुटपाथ और पैदल मार्गों के निर्माण, सौंदर्यीकरण तथा जन-सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कार्यों की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 14 अक्टूबर 2026। आगामी जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के तहत जनपद में 12, 13 एवं 14 अक्टूबर को विकास भवन सभागार में समस्त फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षित ट्रेनर्स आगे प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। जनसंख्या गणना का कार्य नवंबर 2026 से प्रस्तावित है। इस बार जनगणना की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से होगी। प्रगणक एवं पर्यवेक्षक मोबाइल फोन से आंकड़े एकत्र करेंगे तथा निगरानी के लिए CMMS पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। जनपद स्तर पर 14 अक्टूबर 2026 को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय की निदेशक एवं मुख्य प्रमुख…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 14 अक्टूबर 2026।आगामी नवरात्र एवं दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने लक्सर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के उपायुक्त गढ़वाल राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में 13 अक्टूबर की मध्य रात्रि तथा 14 अक्टूबर की सुबह थाना कोतवाली लक्सर क्षेत्र के अंतर्गत संघीपुर गढ़ी स्थित पनीर निर्माण इकाई पर छापेमारी की गई। कार्रवाई में सहायक आयुक्त श्री महिमानंद जोशी, वरिष्ठ खाद्य…
फुरकान अंसारी हरिद्वार। भेल सेक्टर-1 में पिछले 52 वर्षों से निरंतर सज रहे ऐतिहासिक रामलीला मंच पर मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के पहुंचते ही पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समिति पदाधिकारियों और कलाकारों ने उनका भव्य स्वागत किया, वहीं आलोक शर्मा ने भी कलाकारों के आग्रह पर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाकर उनका मनोबल बढ़ाया। मंच से अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के आदर्शों पर चलना ही हम सभी का कर्तव्य है और जीवन के हर मोड़ पर हमें उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने के लिए प्रतिबद्ध…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, पीड़ितों को त्वरित राहत एवं Cyber Crime से संबंधित विभिन्न National Portals/Modules के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु Cyber Crime से संबंधित लंबित व प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, पीड़ितों की धनवापसी स्कूल कॉलजों में जन जागरुकता इत्यादि बिन्दुओं पर दिनांक 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2026 तक राज्यव्यापी “Cyber Suraksha Abhiyan 2.0″ संचालित किया जा रहा है इसी क्रम में आज कोतवाली पिरान कलियर की टीम द्वारा दिनांक 14.10.26 को इमाम साहब इण्टर कॉलेज में बच्चों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए एक…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। जनपद में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में कोतवाली सिडकुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सिडकुल थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस के…
फुरकान अंसारी। रुड़की।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनोज जख्मोला और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी की आलोचना करते हुए इसे उत्तराखंड के स्वाभिमान,गौरव और राष्ट्रसेवा की भावना से जुड़ा विषय बताया।कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर देशहित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।अजीत डोभाल ने अपना जीवन देश की सुरक्षा,अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभवी सुरक्षा विशेषज्ञ पर व्यक्तिगत कटाक्ष करना राजनीतिक मर्यादा पर सवाल खड़े करता है।उत्तराखंड वीर सैनिकों और राष्ट्रसेवकों की भूमि है।यहां के सपूतों ने देश…
फुरकान अंसारी। देहरादून। उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा, पान मसाला समेत अन्य खाद्य उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने 13 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार, प्रतिबंध तैयार गुटखे के साथ उन खाद्य उत्पादों पर भी लागू होगा, जिनमें तंबाकू या निकोटीन मौजूद है। अलग-अलग पैकेट में बेचे जाने वाले ऐसे उत्पाद भी प्रतिबंध के दायरे में आएंगे, जिन्हें मिलाकर सेवन किया जाता है। यह आदेश खाद्य सुरक्षा एवं मानक…

