फुरकान अंसारी। हरिद्वार। आज दिनांक 31/07/2026 को अभिषेक पुत्र श्री सुरेंद्र कुमार (उम्र 24 वर्ष), निवासी मंगोलपुरी, दिल्ली शिवसेतु, हर की पैड़ी पर गंगा में स्नान के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगे। एएसआई अतुल सिंह के नेतृत्व में जल पुलिस हर की पैड़ी गश्त दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभिषेक को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। इसके उपरांत उनके साथी निशांत को भी गंगा में स्नान के दौरान पूरी सावधानी बरतने की समझाइश एवं आवश्यक हिदायतें देकर अभिषेक को उनके सुपुर्द किया गया।
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 31 जुलाई 2026।कांवड़ यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार एवं हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से किए गए इंतजामों की शिवभक्त जमकर सराहना कर रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों से हरिद्वार पहुंच रहे कांवड़ियों का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इस बार यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं। उत्तर प्रदेश के *मुजफ्फरनगर से हरिद्वार पहुंचे शिवभक्त मांगे राम प्रजापति ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि* उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ियों के लिए अच्छी…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार में कांवड़ मेला ड्यूटी के दौरान SDRF उत्तराखण्ड की टीम ने अपनी सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया और उत्कृष्ट रेस्क्यू कौशल का परिचय देते हुए कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे दो युवकों की जान बचाई। 🔹 प्रथम घटना में झांसी निवासी सुधीश ठाकुर (18 वर्ष) स्नान के दौरान तेज बहाव में फंस गए। घाट पर तैनात SDRF जवानों ने तत्काल नदी में उतरकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया। 🔹 दूसरी घटना में बागपत निवासी राहुल (28 वर्ष) गहरे पानी और तेज धारा में फंस गए। SDRF टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर उन्हें सुरक्षित…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। प्रचलित कांवड़ मेला के दृष्टिगत पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलकर ड्यूटी करने वाले SPO को आज दिनांक 31.7.2026 को सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी व प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर द्वारा जर्सी, छाता, गमछा आदि वितरित किए गए। सभी के द्वारा कांवड़ मेला के सकुशल संपादन के लिए पुलिस का सहयोग किया जा रहा है।
फुरकान अंसारी। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक जन शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा जवाबदेही हर स्तर पर सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने पेयजल विभाग एवं जल जीवन मिशन से संबंधित अधिक संख्या में प्राप्त शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 30 जुलाई 2026।नगर निगम हरिद्वार द्वारा गुरुवार को बड़ा बाजार स्थित ठंडा कुआं क्षेत्र में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान न्यू चड्ढा जनरल स्टोर से प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक की चटाइयां बरामद कर जब्त की गईं। क उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने बताया कि पूर्व में घाट क्षेत्रों में प्रतिबंधित प्लास्टिक चटाइयों एवं अन्य सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री की बिक्री की जांच के दौरान नगर निगम टीम ने सप्लाई के स्रोत का पता लगाया था। जांच में न्यू चड्ढा जनरल स्टोर को चिन्हित किए…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 30 जुलाई 2026।पवित्र कांवड़ यात्रा पर आ रहे शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग सहित 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर के कैंप लगाए गए है, जहां पर शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब या किन्ही कारणों से चोट लगने पर तत्काल उनका निशुल्क उपचार किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने अवगत कराया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिवभक्तों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए है तथा आज कांवड़ यात्रा के प्रथम दिन…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 30 जुलाई 2026।संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर चुड़ियाला, भगवानपुर में आयोजित कलश बंधन महारैली में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री धामी कलश को अपने सिर पर रखकर कार्यक्रम स्थल सीएमडी इंटर कॉलेज पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कलश मंगल, शुभारंभ और समृद्धि का प्रतीक है। यह अभियान संत रविदास जी के समरसता, समानता और मानवता के संदेश को…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। दिनांक 29.7.2026 को थाना कोतवाली मंगलौर पर रोहतक हरियाणा निवासी कांवड़िए रोहित मल्होत्रा ने आकर अवगत कराया की उसका मोबाइल फोन रुड़की-मंगलौर के बीच में कहीं गुम हो गया है जिसमें कि उक्त कांवड़िए के अकाउंट संबंधी सभी डिटेल, घर वालों के नंबर तथा ऑनलाइन गूगल पे, फोन पे की सुविधा भी थी। मोबाइल खोने व नगदी न होने की वजह से खाने पीने का सामान खरीदने में हो रही दिक्कत के कारण रोहित काफी परेशान था। घर से दूर हरिद्वार पहुंचे कांवड़िए की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली मंगलोर पुलिस ने उसके खाने का…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा जनपद में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के सम्बन्ध में सभी थाना प्रभारियों को दिये गये दिशा निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली गगंनहर पुलिस ने कोतवाली गंगनहर पर पंजीकृत 04 मुकदमो से संबंधित 04 मोटर साइकिल, कोतवाली कनखल पर पंजीकृत मामले में 01 मोटर साईकिल तथा 12 अदद मो0सा0 अन्तर्गत धारा 35/106 BNSS में बरामद करने में कामयाबी हासिल की गई है। गठित पुलिस टीम ने ठोस सुरागरसी पतारसी तथा इलैक्ट्रॉनिक एविडेंस की मदद से चैकिंग के दौरान सालियर चैक पोस्ट पर 03 संदिग्ध व्यक्तियों को…

