फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 30 मार्च 2026।चारधाम यात्रा–2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के उद्देश्य से परिवहन विभाग, उत्तराखंड द्वारा व्यावसायिक यात्री वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड प्रणाली का शुभारंभ आज एआरटीओ कार्यालय, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। ग्रीन कार्ड प्रणाली के अंतर्गत चारधाम यात्रा में सम्मिलित सभी व्यावसायिक वाहनों को तकनीकी रूप से फिट एवं सुरक्षित सुनिश्चित किया जाएगा। यह प्रणाली न केवल वाहनों की फिटनेस की पुष्टि करेगी, बल्कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में संबंधित वाहन…
Author: Janta Updates
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह-2025 में उत्तराखंड के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान “उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान” से डॉ. जितेन ठाकुर को सम्मानित किया। इसके साथ मुख्यमंत्री ने डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, श्री श्याम सिंह कुटौला, डॉ. प्रीतम सिंह, श्री केसर सिंह राय एवं श्री अताए साबिर अफजल मंगलौरी को “उत्तराखंड दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट साहित्यकारों एवं “युवा कलमकार प्रतियोगिता” के विजेताओं को भी सम्मानित…
फुरकान अंसारी संवाददाता।हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में जनपद हरिद्वार में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।दिनांक 29 मार्च 2026 की रात्रि में चौकी सुमननगर क्षेत्र अंतर्गत कृपाल नगर सिडकुल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर स्थित खाली मैदान से पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 10 ग्राम अवैध स्मैक तथा स्मैक बेचकर अर्जित 900 रुपये नकद बरामद किए गए।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक सिडकुल…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 29 मार्च 2026 की रात्रि को पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी हाजी इरशाद अली अंसारी के आवास पर एक महत्वपूर्ण मशवरा आयोजित किया गया। इस बैठक में 2017 के पूर्व बसपा प्रत्याशी मुकर्रम अंसारी सहित क्षेत्र के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2 अप्रैल 2026, दिन गुरुवार (जुमेरात) को सुबह 10:00 बजे, मुस्तफाबाद उर्फ पदार्थ में पूर्व प्रधान मोहम्मद नजाकत अंसारी के आवास पर एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में हरिद्वार ग्रामीण के प्रत्येक गांव से जिम्मेदार एवं सम्मानित लोगों को आमंत्रित…
हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के निम्नलिखित स्थानांतरण किए गए हैं।निरीक्षक कमल मोहन भंडारी – हाई कोर्ट सेल से कोतवाली कलियरउपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार – थानाध्यक्ष कोतवाली कलियर से थानाध्यक्ष पथरीउपनिरीक्षक मनोज नौटियाल – थानाध्यक्ष पथरी से पुलिस लाइनउपनिरीक्षक यशवीर – एसएसआई पथरी से प्रभारी चौकी भिक्कमपुर (लक्सर)उपनिरीक्षक लोकपाल परमार – प्रभारी चौकी भिक्कमपुर से पुलिस लाइन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उत्तराखण्ड में रेल संपर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर त्वरित कार्यवाही का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने राज्य में बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सामरिक, भौगोलिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। उन्होंने दिल्ली से मेरठ के बीच आरआरटीएस (Regional Rapid Transit System) के सफल संचालन का उल्लेख करते हुए…
देहरादून, 29-03-2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मुख्यसचिव आनंद बर्धन के दिशा-निर्देश पर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में उत्तराखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार प्रदेश भर में सरकारी कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक आवास उपलब्ध कराने की व्यापक योजना पर काम कर रही है। इस पहल का उद्देश्य न केवल कर्मचारियों को बेहतर आवास उपलब्ध कराना है, बल्कि सरकारी आवासीय परिसंपत्तियों का व्यवस्थित रखरखाव और विस्तार सुनिश्चित करना भी है। राज्य संपत्ति विभाग के अनुसार लंबे समय से कई सरकारी आवास जर्जर हो चुके हैं, जिससे…
फुरकान अंसारी संवाददाता। देहरादून, 29 मार्च 2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महावीर जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। महावीर जयंती की पूर्व संध्या के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन हमें करुणा, शान्ति, सत्य, अहिंसा, त्याग, प्रेम एवं आत्मसंयम का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर द्वारा दी गई शिक्षा हमारे समाज में नैतिकता और सदाचार का संचार करने वाली है। भगवान महावीर के सिद्धांत और उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं।
देहरादून ,29 मार्च 2026। वैश्विक पर्यावरणीय पहल Earth Hour के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें बंद कर इस अभियान में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अर्थ ऑवर केवल एक प्रतीकात्मक पहल नहीं, बल्कि यह हम सभी को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। …
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव में धर्मेंद्र चौधरी को फिर से अध्यक्ष चुना गया और सूर्यकांत बेलवाल महामंत्री चुने गए। रविवार को प्रेस क्लब सभागार में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) की अगुआई वाले एलायंस की बड़ी जीत हुई। धर्मेंद्र चौधरी ने अपने प्रतिद्वंदी अश्वनी अरोड़ा को 50 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर बड़ी जीत दर्ज की जबकि महामंत्री पद पर सूर्यकांत बेलवाल ने हिमांशु द्विवेदी को 52 वोटों से शिकस्त दी। धर्मेंद्र चौधरी को कुल मिलाकर 84 वोट प्राप्त हुए जबकि सहयोगी यूनियन जर्नलिस्ट यूनियन…

