फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार।1 मई 2026 अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भेल मजदूर कल्याण परिषद, इंटक सेक्टर-3 कार्यालय में शहीद श्रमिकों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भेल के सैकड़ों श्रमिकों ने शहीद मजदूरों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष मुकुलराज ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंटक के राष्ट्रीय सचिव, संगठन के महामंत्री एवं कांग्रेस पार्टी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजबीर सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के इतिहास और महत्व पर प्रकाश…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी संपादक।हरिद्वार। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर दी गई है। आरोप है कि वायरल वीडियो में मुस्लिम समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे समुदाय विशेष की भावनाएं आहत हुई हैं। मामले को लेकर स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में नाराजगी देखने को मिल रही है।भीम आर्मी के राजस्थान और मध्य प्रदेश प्रभारी सुलेमान भट्ट अपनी टीम के साथ ज्वालापुर कोतवाली पहुंचे और पुलिस प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि समाज में सौहार्द बिगाड़ने वाले बयानों…
फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार, 01 मई 2026।हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन ने कुंभ नगरी को सजाने-संवारने की मुहिम तेज कर दी है। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने इस मुहिम के तहत शुक्रवार को दिन भर अनेक क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर कुंभ मेले से संबंधित तैयारियों एवं प्रस्तावित कार्यों का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान मेलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रस्तावित कार्यों को समयबद्ध ढंग से धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने कहा कि कुंभ क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के साथ-साथ सुगमता, स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित करना…
फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के प्रेस क्लब सभागार में शुक्रवार को “देश जनहित”राष्ट्रीय हिंदी पत्रिका का भव्य विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और समाजसेवियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर पत्रिका के संपादक दीपक राजपूत ने पत्रकारों के हित में बड़ी घोषणा करते हुए जनहित टीम से जुड़े प्रत्येक पत्रकार के लिए पांच-पांच लाख रुपये का बीमा कराने की बात कही, जिसकी कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने सराहना की।कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग, एसडीएम जितेंद्र कुमार, जिला सूचना अधिकारी रति लाल शाह और…
फुरकान अंसारी संपादक।हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र स्थित कोटरवान मोहल्ले से लापता चल रहे लगभग 15 वर्षीय किशोर फराज का शव आज गंगनहर में मिलने से परिवार में मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।बताया जा रहा है कि फराज 27 अप्रैल की रात किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज होकर घर से निकल गया था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।पुलिस ने किशोर की तलाश के लिए आसपास के…
फुरकान अंसारी संपादक अल्मोड़ा, 01 मई, 2026 । अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1100 कन्याओं का पूजन कर माँ राजेश्वरी का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। डोल आश्रम में आगमन पर मुख्यमंत्री द्वारा आश्रम परिसर में स्थापित श्रीयंत्र एवं यहां संचालित आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि यहाँ स्थापित दुनिया के सबसे बड़े श्रीयंत्र को देखकर एक विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती…
फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी किए गए ई-रिक्शा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया वाहन बरामद कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा क्षेत्र में अलग-अलग टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।…
फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार /भगवानपुर, 02 मई 2026।हरिद्वार पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 12 मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 को ग्राम शाहपुर और मंडावर क्षेत्र के दो व्यक्तियों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बाइक सवार दो युवकों ने चलते रास्ते में उनके मोबाइल फोन झपट लिए। इस संबंध में कोतवाली भगवानपुर में मुकदमा अपराध संख्या 182/26 और 183/26 धारा 304(2)…
फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार, 01 मई 2026।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने जानकारी दी कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत संचालित मुखबिर योजना के तहत पिरान कलियर क्षेत्र से गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर डॉ. अनिल वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम द्वारा पिरान कलियर स्थित सिटी हेल्थकेयर केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीन मौके पर नहीं पाई गई। केंद्र संचालक डॉ. बिलाल रिजवी से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन मंगलौर निवासी राजा अली को बेच दी गई है।…
फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार | 02 मई 2026।कोतवाली लक्सर पुलिस ने डॉक्टर पर जानलेवा फायरिंग के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कथित सत्संगी बाबा ने अपने चेले के साथ मिलकर डॉक्टर पर हमले की साजिश रची थी। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अवैध असलाह बरामद किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी बाबा फिलहाल फरार है। पुलिस के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को दाबकी कलां निवासी डॉक्टर सुमित कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने साथियों के साथ बहादराबाद स्थित हंस…

