Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 12 जून 2026।मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने अवगत कराया है कि मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन, देहरादून के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद हरिद्वार के सभी विकास खंड स्तर पर दिनांक 13 जून 2026 (शनिवार) को प्रातः 09:00 बजे से 12:00 बजे तक जन कल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे।      इन शिविरों का आयोजन विकास खंड बहादराबाद, लक्सर, खानपुर, रुड़की, नारसन एवं भगवानपुर के खंड विकास अधिकारी कार्यालयों में किया जाएगा। शिविरों में आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर,…

Read More

विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड का संकल्प, नीति आयोग में सीएम धामी ने रखा राज्य का विजन। फुरकान अंसारी। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में राज्य के विकास का रोड मैप प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हिमालयी राज्यों के लिए जलवायु परिवर्तन, पारिस्थितिकी संरक्षण और आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर विशेष नीति समर्थन और दीर्घकालिक वित्तीय व्यवस्था पर भी जोर दिया।  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकसित भारत-2047 के संकल्प का आधार हमारी मानव पूंजी है। इसी…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 12 जून। किसान एकता संघ के ज्वालापुर स्थित सैनी आश्रम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन (चिंतन शिविर) के समापन अवसर पर संगठन के विस्तार एवं मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसी क्रम में युवा समाजसेवी प्रिंस अग्रवाल को किसान एकता संघ का हरिद्वार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान, संगठन मंत्री डॉ. रवि नागर, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पं. प्रमोद शर्मा तथा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बलदेव छावड़ा सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रिंस अग्रवाल को नियुक्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन के…

Read More

हिरासत में लिये गये आरोपियों का है आपराधिक इतिहास, एक पर 11 तो दुसरे पर 02 मुकदमे दर्ज,सीमावर्ती जनपदों तक फैली जांच ने अपराधियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे,अपराधियों के लिए कड़ा संदेश, हरिद्वार में अपराध कर बच निकलना अब आसान नहीं। फुरकान अंसारी। हरिद्वार,12.05.2026।एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने 03 शातिर वाहन चोरों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से चोरी की कुल 12 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। दिनांक 12.05.2026 को वादी मतलूब पुत्र छोटा निवासी ग्राम करौंदी द्वारा अपनी मोटरसाइकिल संख्या UK17F-4899 चोरी…

Read More

करीब 10 दिन पहले पेड़ के नीचे सो रहे परिवार के बीच से बच्ची को ले उड़े थे चोर, बच्ची की तलाश में पुलिस टीम ने किया हरिद्वार से हावड़ा बंगाल तक का सफर। आमजन कर रहे एसएसपी नवनीत सिंह और हरिद्वार पुलिस की मेहनती कार्यशैली की प्रशंसा। फुरकान अंसारी। हरिद्वार। दिनांक 28/05/2026 को पुष्पेंद्र निवासी सम्भल उ0प्र0 द्वारा चौकी रोडिबेलवाल में आकर सूचना दी गई कि 27/05/2026 को गंगा स्न्नान के लिए हरिद्वार आने के बाद उनका परिवार रात को हाथी पूल के निकट विष्णु घाट में एक पेड़ के नीचे सो गया। सुबह उठने पर उन्हे अपनी 04…

Read More

फुरकान अंसारी। शिवालिक नगर,12/06/2026। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड नंबर-1 स्थित H-103 एवं H-175 पार्कों के सौंदर्यकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्क केवल मनोरंजन के केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण स्थल भी हैं। राजीव शर्मा ने कहा कि पार्कों के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र की सुंदरता में वृद्धि होगी तथा बच्चों, युवाओं, मातृशक्ति और वरिष्ठ नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं आकर्षक वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि पार्कों में हरित क्षेत्र का विकास, बैठने की बेहतर व्यवस्था, आकर्षक सौंदर्यीकरण, ओपन जिम के उपकरण…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 12 जून 2026।आज शुक्रवार, 12 जून 2026 को उत्तराखण्ड सरकार के उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति (राज्य मंत्री स्तर) तथा पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने जनपद हरिद्वार मेंप्रातः 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक: ग्राम रसूलपुर के बारात घर में आयोजित _बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर बहुद्देशीय शिविर_ में प्रतिभाग किया। मा० उपाध्यक्ष महोदय ने स्थानीय ग्रामीणों एवं लाभार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। आज के शिविर मे कर्णवाल ने _एस.आई.आर. (SIR) की समस्या_ को प्रमुखता से सुना और उस पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्या के…

Read More

फुरकान अंसारी।  हरिद्वार,11/06/2026। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कांग्रेस के कुछ कथित विधानसभा चुनाव दावेदारों द्वारा रानीपुर विधायक आदेश चौहान के कैंप कार्यालय पर किए गए प्रदर्शन को भारतीय जनता पार्टी ने सिरे से खारिज किया है। भाजपा ने इसे कांग्रेस की घोर हताशा और राजनीतिक बौखलाहट का परिणाम बताया है।इस अवसर पर जारी अपने बयान में भाजपा नेता सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ ने कहा कि कांग्रेस आज धरातल पर जनता के बीच पूरी तरह से शून्य हो चुकी है। रानीपुर के लोकप्रिय विधायक आदेश चौहान द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों और जनता के साथ उनके सीधे जुड़ाव…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, दिनांक 11 जून 2026।जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा बिना सत्यापन संचालित ई-रिक्शाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आज सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्री निखिल शर्मा एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत वाल्मीकि चौक, रेलवे स्टेशन क्षेत्र तथा कर्नाटक भवन के आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे ई-रिक्शा पाए गए जिनका निर्धारित सत्यापन नहीं कराया…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 11 जून 2026। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है आयुक्त गढ़वाल मंडल के निर्देशों का क्रम एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चार धाम यात्रा के दृष्टिगत एवं उनके नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग एवं बाट व माप नियंत्रण की संयुक्त टीम द्वारा आज भूपतवाला एवं दुधाधारी चौक क्षेत्र में स्थित होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेन्ट लगभग पन्द्रह प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 6 ढाबों के संचालक को साफ सफाई न होने एवं लाइसेन्स में प्रतिष्ठान का पता सही न होंने पर नोटिस जारी किया गया। साथ ही…

Read More