फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार, 15 अप्रैल 2026।हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बहादराबाद पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की है, जो सार्वजनिक स्थान पर अभद्र व्यवहार कर रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि पतराम हवेली होटल में एक व्यक्ति होटल कर्मचारियों तथा आने-जाने वाले लोगों के साथ अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर पाया गया कि…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार, 16 अप्रैल 2026। गुरुकुल वनस्पति एवं सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग, कन्या गुरुकुल हरिद्वार के डॉ. विरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक शैक्षिक दल ने ग्राम जमालपुर कलां का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान दल ने गाँव में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं सौंदर्यीकरण परियोजनाओं का गहन निरीक्षण किया। टीम ने ग्रामीण परिवेश, स्वच्छता व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। भ्रमण के उपरांत दल ने ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह चौधरी से शिष्टाचार भेंट की और ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली, विकास योजनाओं तथा स्थानीय प्रशासनिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर…
किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर उत्तराखण्ड़ पुलिस से लें सहायता। फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार शहर का यातायात प्लान। चारधाम यात्रा में यातायात का दबाव बढने पर भारी वाहनों को बार्डर पर ही रोक जायेगा। चारधाम यात्रा में यातायात का दबाव बढने पर नगला इमरती से वाहनों को डायवर्जन कर बैरागी कैम्प पार्किंग/होर्डिंग एरिया में लाया जायेगा जहां से धीरे-धीरे करके वाहनों को छोड़ा जायेगा। सामान्य यातायात दबाव में होर्डिंग एरिया चमगादड़ टापू को बनाया जायेगा। होर्डिंग एरिया को सैक्टरों में विभाजित कर एन्ट्री और एक्जिट अलग-अलग मार्गों से रखी जायेगी।…
हरिद्वार। चारधाम यात्राओं की तैयारियों को परखने के लिए पुलिस मुख्यालय से आईजी प्रो0 एंड मॉर्ड0 विम्मी सचदेवा रमन आज हरिद्वार भ्रमण पर पहुंची। इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा सीसीआर भवन में उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात चारधाम की अध्यक्षता में सीसीआर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक आयोजित की गई जिसमें एसएसपी नवनीत सिंह, एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक की शुरुआत में एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा श्रीमती विम्मी सचदेवा को चारधाम के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस द्वारा की गई तैयारियों की सिलसिलेवार तरीके से जानकारी दी गई। …
हरिद्वार। चारधाम यात्राओं की तैयारियों को परखने के लिए पुलिस मुख्यालय से आईजी प्रो0 एंड मॉर्ड0 विम्मी सचदेवा रमन आज हरिद्वार भ्रमण पर पहुंची। इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा सीसीआर भवन में उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात चारधाम की अध्यक्षता में सीसीआर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक आयोजित की गई जिसमें एसएसपी नवनीत सिंह, एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक की शुरुआत में एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा श्रीमती विम्मी सचदेवा को चारधाम के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस द्वारा की गई तैयारियों की सिलसिलेवार तरीके से जानकारी दी गई। …
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार, 15 अप्रैल 2026।शिल इंस्टिट्यूट के संचालक विभाष सिन्हा के परिवार में इस समय खुशी का माहौल है। उनकी भांजी हिया वर्मा ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98% अंक प्राप्त किए हैं। वह दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर की छात्रा हैं और सिडकुल स्थित एनआरआई सिटी की निवासी हैं। हिया की इस उल्लेखनीय सफलता ने न केवल उनके परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। हिया…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार 16 अप्रैल 2026।हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिनों संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत कर चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा शुरू होने पूर्व ही जो भी सीवरेज कार्य हेतु सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गये…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार 15 अप्रैल 2026।चार धाम यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए ऋषिकुल मैदान में तैयार किए जा रहे यात्री पंजीकरण केंद्र में किए जा रहे कार्यों एवं व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान ने देर शाम को व्यवस्थाओं का लिया जायजा।अपर जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को निर्देश दिए है कि चार धाम यात्रा के लिए तैयार किए जा रहे यात्री पंजीकरण केंद्र में जो तैयारियां एवं व्यवस्था की जानी है,उनको त्वरित गति से करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी…
हरिद्वार, 15.04.2026।ऑपरेशन प्रहार के तहत लोगों को भ्रमित कर उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड कर ठगी करने वाले ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशो के अनुपलान में देवभूमि में धर्म की आड में लोगो की भावनाओं व आस्थाओं से खिलवाड करते हुए उनके साथ धोखाधडी करने वाले छदम् भेष धारियों के विरूद्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे व्यक्यिों, जो साधु-संतों का भेष धारण कर लोगो को विशेषकर महिलाओं व युवाओ को भ्रमित कर उनकी व्यक्तिगत अथवा घरेलू समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन…
फुरकान अंसारी संवाददाता। रुड़की।मानवता की मिशाल बनने वाली “लावारिसों की वारिस” के नाम से पहचानी जाने वाली मुजफ्फरनगर निवासी क्रांतिकारी शालू सैनी ने एक बार फिर अज्ञात शव का अंतिम संस्कार कर उसे सम्मानपूर्वक विदाई दी।थाना ककरौली क्षेत्र से पुलिस कर्मियों द्वारा सूचना मिलते ही शालू सैनी बिना देर किए मौके पर पहुंचीं और मृतक को अपना भाई मानते हुए पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया।थाना ककरौली पुलिस को एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी।पहचान न हो पाने के कारण शव लावारिस की श्रेणी में आ रहा था,ऐसे में पुलिस ने क्रांतिकारी शालू सैनी से संपर्क किया।सूचना…

