फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार 17 अप्रैल 2026।चारधाम यात्रा को सुगम,सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए पंजीकरण केंद्र में यात्रियों का ऑफलाइन पंजीकरण आज से शुरू कर लिया गया है,चार धाम यात्रा और जाने वाले पहले तीर्थयात्री जिला शहडोल मध्य प्रदेश आए तीर्थयात्रियों के दल द्वारा चार धाम यात्रा के लिए पहला पंजीकरण कराया गया है।चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने अतिथि देवो भव की परम्परा से तीर्थयात्रियों का फूल…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार/ज्वालापुर। हज्जन का कुआं, निकट मदीना मस्जिद स्थित दरगाह हजरत सय्यद आसिक अली शाह चिश्ती साबरी रहमतुल्लाह अलैह पर आज सालाना उर्स मुबारक बड़े ही श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने दरगाह पर हाजिरी लगाकर दुआएं मांगी।कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, वरिष्ठ समाजसेवी संजय सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उर्स कमेटी द्वारा सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। उपस्थित व्यक्ति ने देश की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआएं कीं। इस अवसर पर संजय सैनी ने कहा…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार, 16 अप्रैल 2026।कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के अंतर्गत मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने हरिद्वार में प्रस्तावित प्रशासनिक रोड कॉरिडोर सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों को निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ मेला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा आयोजन है, इसलिए सभी निर्माण कार्य समय पर एवं मानकों के अनुरूप पूरे होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शंकराचार्य चौक सहित अन्य प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण एवं सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार 16 अप्रैल 2026। तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ, सुंदर जनपद बनाए जाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है तथा विगत 05 माह से जनपद में चलाए जा रहा सफाई अभियान, इस अभियान को ओर गति देने के लिए एवं चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान की सफलता के लिए जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार 16 अप्रैल 2026। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य प्रदार्थ में किसी प्रकार की कोई मिलावट एवं ओवर रेटिंग न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को जनपद ने संचालित हो रहे होटल,ढाबों,दुकानों एवं रेस्टोरेंट में निरंतर छापेमारी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। सहायक आयुक्त खाद्य आयुक्त महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है आयुक्त, खाद्य सुरक्षा उत्तराखंड देहरादून सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में चार धाम यात्रा मार्ग चिड़ियापुर…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार, 16 अप्रैल 2026।कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत गंगा की निर्मलता, पर्यावरण की सुरक्षा और नागरिक सेवाओं के सुदृढिकरण के लिए अनेक कार्य कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मेला प्रशासन ने हरिद्वार के श्मशान घाटों के सुधार एवं सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कनखल एवं खड़खड़ी स्थित श्मशान घाट सेवा समितियों के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक कर अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सीसीआर भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अपर मेला अधिकारी श्री दयानन्द ने की। उन्होंने बताया कि आगामी कुंभ मेले में आने वाले…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार 16 अप्रैल 2026।चार धाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से ऋषिकुल मैदान में तैयार किए जा रहे यात्री पंजीकरण केंद्र में की जा रही व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने आज निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों,जिला पर्यटन अधिकारी एवं संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए है कि चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के ऑफलाइन पंजीकरण हेतु सभी आवश्यक एवं मूलभूत व्यवस्थाएं जो अवशेष रहा गई है,उन्हें आज देर शाम तक हर…
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन वर्तमान समय की आवश्यकता हैं, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (A.I.), टेक्नोलॉजी और साइंस से जुड़े विविध विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कांफ्रेंस से प्राप्त निष्कर्ष और सुझाव भविष्य में सकारात्मक परिणाम देने के साथ-साथ राज्य और देश के डिजिटल विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार,16/04/2026। आज हरिद्वार जिले के बहादराबाद ब्लॉक परिसर में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति, बहनों एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण तथा उनके सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के वंदन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. मीरा रतूड़ी एवं हरिद्वार की महापौर श्रीमती किरण जैसल उपस्थित रहीं। महापौर किरण जैसल ने अपने संबोधन में महिलाओं की भूमिका…
फुरकान अंसारी संवाददाता। रुड़की।राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-14 में बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि शिक्षा से बच्चों के जीवन में रोशनी आती है,जिससे पूरा परिवार जगमगा उठता है।उन्होंने कहा कि आज ही जो हाई स्कूल का रिजल्ट आया है उसमें छात्राओं और छात्रों ने जिस लगन तथा मेहनत के साथ अपने परिवार का नाम रोशन किया,उससे शिक्षा के महत्व का अंदाजा होता है।उन्होंने बालक व बालिकाओं से कहा कि उनकी उच्च शिक्षा केवल परिवार के लिए नहीं,बल्कि देश के लिए भी उपयोगी और सहायक सिद्ध रहती है,इसलिए राष्ट्र निर्माण में सेवा भावना…

