(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 10 फरवरी 2026।समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हिना मिर्जा को वर्ल्ड कंज्यूमर ऑर्गेनाइजेशन,इंडिया की अलीगढ़ जिला कमेटी का वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति राष्ट्रीय महासचिव डॉ०शाजिया नाज एडवोकेट के अनुमोदन पर तीन वर्षों के लिए की गई है।राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि हिना मिर्जा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम–2019 के अंतर्गत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगी।राष्ट्रीय महासचिव डॉ०शाजिया नाज एडवोकेट ने हिना मिर्जा को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को मजबूत करने और उपभोक्ता हितों की रक्षा…
Author: Janta Updates
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 9 फरवरी 2026। भारतीय जनता पार्टी, जिला हरिद्वार के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन में, जिला प्रभारी अनिल गोयल एवं सह प्रभारी दीपक धामी की सहमति तथा सभी मोर्चा जिलाध्यक्षगणों से परामर्श के पश्चात, भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के मण्डलों के मण्डल मोर्चा अध्यक्षों की निम्नलिखित प्रकार से घोषणा की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। संगठन में कार्यकर्ताओं की निष्ठा, परिश्रम और समर्पण के आधार पर जिम्मेदारियाँ दी गई है, ताकि पार्टी की विचारधारा…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 09 फरवरी 2026।रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगरपालिका शिवालिकनगर के वार्ड नंबर 12 स्थित रामधाम कॉलोनी की रोशनपुरी कॉलोनी में आंतरिक सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ आज रानीपुर विधायक आदेश चौहान द्वारा विधिवत पूजन कर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उपस्थित होकर विधायक का स्वागत किया और विकास कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 09 फरवरी 2026।शारदीय कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला सभागार में जीनल सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शारदीय कांवड़ यात्रा एवं शिवरात्रि के दौरान जनपद में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, ऐसे में यातायात व्यवस्था, सुरक्षा,स्वच्छता,स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन की समुचित तैयारियों को लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कांवड़ मार्ग,राष्ट्रीय राज मार्ग पर लाइट,पेयजल एवं शौचालयों की व्यवस्था…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 9 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सत्तत हिमालयी पर्यावरण पुरस्कार 2025 -26 से श्री जयेंद्र सिंह राणा एवं श्री संजय सत्यवली को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. नित्यानंद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित किया। उनकी सोच, हिमालय की शिखरों जैसी ऊँची और उनका सेवा-भाव हिमालय की घाटियों से भी गहरा था। उनका…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 09 फरवरी 2026। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 60 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 31 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि,विवाद,विद्युत,राशन अतिक्रमण ,पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता साधना पुत्री दिलीप इंद्र निवासी बस्ती औद्योगिक क्षेत्र ने अपने जन्म प्रमाण पत्र मे नाम गलत चढ़ गया है…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 9 फरवरी 2026।हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के क्रम में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने गोवंश तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 गोवंशीय पशुओं को कटान से पूर्व जिंदा बचाया है। मौके से 01 शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में गोवंश तस्करी एवं गोकशी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 08 फरवरी 2026 को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिकरौडा क्षेत्र में कुछ…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार/मुजफ्फरनगर।जिस समाज में बुजुर्ग मां-बाप को बोझ समझकर घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है,उसी समाज में अगर कोई उन्हें गले लगाकर कहे आप अकेले नहीं हैं,तो वह सिर्फ समाजसेवी नहीं,ईश्वर का भेजा हुआ फरिश्ता होती है।ऐसी ही एक फरिश्ता हैं क्रांतिकारी शालू सैनी,जिन्हें आज शहर ही नहीं,बल्कि पूरा देश व प्रदेश लावारिसों की वारिस के नाम से जानता है।शहर के दक्षिणी कृष्णापुरी में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला,जिसने हर संवेदनशील इंसान की आंखें नम कर दीं।यहां उन बुजुर्गों के लिए वृद्धा आश्रम का उद्घाटन हुआ,जिन्हें उनके अपने खून के रिश्तों ने ठुकरा दिया था।क्रांतिकारी…
(फुरकान अंसारी) रुड़की।रुड़की प्रेस क्लब समिति रजि०के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रामनगर स्थित होटल में संपन्न हुआ,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रूडकी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट ने कहा कि आधुनिकता के इस युग में पत्रकारों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन समय के अनुरूप करने की आवश्यकता है,इसलिए पत्रकारों को चाहिए कि वह समाज के हर वर्ग की आवाज को सरकार तथा जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपने संसाधनों का सही सदुपयोग करें। विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने कहा कि पत्रकारिता जो एक मिशन है,उसके सामने आज…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 08 फरवरी, 2026। जनपद हरिद्वार के विकासखण्ड बहादराबाद के जमालपुर कला गाव में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्मित जमालपुर कला पम्पिग पेयजल योजना के जल अर्पण समारोह आज दिनाक 08 फ़रवरी 2026 को धूमधाम से मनाया गया। जल अर्पण कार्यक्रम में मुख्यतः ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति तथा पेयजल निगम, हरिद्वार के अभियन्ताओं के द्वारा आयोजित किया गया।जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की विधायक अनुपमा रावत द्वारा किया गया।इस अवसर पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व…

