फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 10 जुलाई, 2026।मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने अवगत कराया है कि पंचायतीराज विभाग की अधिसूचना दिनांक 01 जुलाई, 2026 के तहत उत्तराखण्ड जिला योजना समिति अधिनियम, 2007 (यथासंशोधित), उत्तराखण्ड जिला योजना समिति (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा-4 तथा उत्तराखण्ड जिला योजना समिति नियमावली, 2010 (यथासंशोधित) के प्रावधानों के अंतर्गत राज्य के समस्त जनपदों में जिला योजना समितियों के गठन हेतु ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों तथा नामित सदस्यों की संख्या का अनंतिम निर्धारण (परिसीमन) किया गया है। उन्होंने बताया कि शासनादेश दिनांक 01 जुलाई, 2026 द्वारा घोषित कार्यक्रम में आंशिक…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं आवश्यक सुविधाओं के प्रभावी समन्वय के लिए पुलिस अधीक्षक नगर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही पुलिस कर्मचारियों के कल्याणार्थ पुलिस कल्याण समिति का गठन किया गया है, जिसके सदस्य निम्नलिखित हैं 1. श्री सुरेंद्र प्रसाद बलूनी – क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन, हरिद्वार 2. श्री प्रवीण आलोक – प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन, हरिद्वार 3. श्री रितेश शाह – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली भगवानपुर 4. श्री अजय शाह – थाना प्रभारी, सिडकुल उक्त समिति कांवड़ मेले…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 10 जुलाई 2026।आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचन्द्र शेट की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कांवड़ यात्रा मार्ग एवं कांवड़ पटरी पर की जा रही व्यवस्थाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण कर…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 10 जुलाई, 2026।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार लाभार्थियों की पात्रता एवं अपात्रता के निर्धारण के लिए जनपद की विभिन्न विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में खुली बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 09 जुलाई, 2026 को विकासखंड रुड़की की ग्राम पंचायत टोडा कल्याणपुर एहतमाल में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के संबंध में खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन टिंकू चौहान, ग्राम विकास अधिकारी द्वारा किया गया। बैठक में ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार/लक्सर,10 जुलाई 2026। विधानसभा क्षेत्र लक्सर के ग्राम जैनपुर, लादपुर मुहम्मदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ने से तटबंध के ऊपर से पानी निकल आया, जिससे कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही विधायक शहजाद बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। विधायक शहजाद ने तहसीलदार लक्सर सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर बुलाकर स्थिति का जायजा लिया। उनके निर्देश पर जल निकासी एवं राहत कार्य तुरंत शुरू कराए गए। साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रभावित…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 09 जुलाई 2026।भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा 09 जुलाई को सायं 6:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई को जनपद हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार वर्षा के कारण नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 30(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए छात्रहित एवं बाल्यहित को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 09 जुलाई 2026।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि जनपद हरिद्वार में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण विभिन्न क्षेत्रों से जलभराव की सूचना प्राप्त हुई है, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही हेतु सूचना उपलब्ध कराई गई है तथा संबंधित अधिकारियों एवं आपदा प्रबंधन टीमों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों तत्काल आवश्यक कार्यवाही की गई। उन्होंने अवगत कराया है कि जनपद में भारी बारिश के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि,पशुहानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई है तथा आपदा प्रबन्धन परिचालन…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। आज दिनांक 09 जुलाई 2026 को रुड़की कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि बसेड़ी, लक्सर के समीप एक निर्माणाधीन मकान के चारों ओर जलभराव होने के कारण दो व्यक्ति बीती रात से उसमें फंसे हुए हैं। सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली लक्सर पुलिस और एसडीआरएफ टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने त्वरित एवं कुशल कार्रवाई करते हुए जलभराव के बीच सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया तथा दोनों फंसे हुए व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाल लिया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि रेस्क्यू किए गए…
फुरकान अंसारी। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 97वीं बैठक में बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण, वित्तीय समावेशन तथा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के आर्थिक विकास में बैंकिंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बैंकों से आम लोगों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों तक ऋण की पहुंच आसान बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राज्य में ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी जनपदों में कम ऋण-जमा अनुपात पर नाराजगी व्यक्त करते हुए…
फुरकान अंसारी। देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा तथा आगामी दिनों के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा से उत्पन्न स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मा0 मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-जीवन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा किसी भी संभावित आपदा अथवा आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करें। मा0 मुख्यमंत्री के निर्देश…

