Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी।हरिद्वार/मसूरी। उत्तराखंड के मसूरी स्थित लक्ष्मणपुरी क्षेत्र में प्रशासन ने सरकारी एवं नगर पालिका की भूमि पर बने एक धार्मिक ढांचे को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन का कहना है कि संबंधित ढांचा बिना अनुमति के सरकारी भूमि पर निर्मित था, जिसे अवैध अतिक्रमण मानते हुए नियमानुसार कार्रवाई की गई।प्रशासन के अनुसार, कार्रवाई से पहले राजस्व अभिलेखों एवं भूमि की स्थिति का परीक्षण किया गया, जिसके बाद निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और कानून-व्यवस्था बनाए…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 4 अगस्त 2026।धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड ने देश के विभिन्न राज्यों से आए शिवभक्त कांवड़ियों का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। राज्य सरकार की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के सम्मान के साथ-साथ कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल संचालन के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरिद्वार आगमन पर हरकीपैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर…

Read More

फुरकान अंसारी हरिद्वार/रुड़की।उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति,रुड़की के तत्वाधान में नगर निगम स्थित मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की गई।अंतरराष्ट्रीय शायर व समिति के अध्यक्ष अफजल मंगलौरी ने कहा कि पिछले पन्द्रह वर्षों से कांवड़ यात्रा के दौरान मुस्लिम समाज की ओर से हरिद्वार से गंगा जल लेकर आने वाले कांवड़ यात्रियों को फल वितरण के साथ-साथ उन पर पुष्प वर्षा करते हैं।सलमान फरीदी के संयोजन में वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वर लाल शास्त्री व अफजल मंगलौरी द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों व अतिथियों का स्वागत किया गया।ज्वाईंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र सेट (आईएएस) ने कहा कि भारत वर्ष की संस्कृति…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार,04.08.2026।कांवड़ मेले में खोई मूक बधिर महिला सुमन को उनका परिवार मिल गया। वह कल से वन स्टॉप सेंटर में रही थी। महिला के ससुर द्वारा कहा गया कि महिला सुमन और बेटे करन का कई दिनों से कोई खबर नहीं मिली तो वे उन्हें ढूंढने हरिद्वार पहुंचे और उनको पता चला कि उनकी बहु को वन स्टॉप सेंटर बहादराबाद में रखा गया है। तो वे उन्हें ढूंढने वन स्टॉप सेंटर पहुंचे। देवभूमि बधिर एसोसिएशन की प्रदेश प्रवक्ता एवं साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट सोनिया अरोड़ा और भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के इंडियन साइन लैंग्वेज रिसर्च…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार/शिवालिक नगर। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड संख्या–13 स्थित शिवरतन सिटी में विभिन्न सड़कों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि, “नगर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए नगर पालिका निरंतर कार्य कर रही है। विकास कार्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि नागरिकों के…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 03 अगस्त 2026। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोतम ने सोमवार को हरिद्वार जनपद में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।         उन्होंने संबंधित अधिकारियों निर्देश दिए कि मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटि रहित, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से पृथक न किया जाए तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो।उन्होंने कहा कि एसआईआर के सफल क्रियान्वयन के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हर सप्ताह ने अनिवार्य रूप से…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 03 अगस्त 3026। धर्मनगरी हरिद्वार में चल रहे कांवड़ यात्रा के दौरान देशभर से पहुंचे शिवभक्त उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए किए गए इंतजाम उनकी उम्मीदों से भी कहीं बेहतर हैं। ग्रेटर नोएडा से हरिद्वार पहुंचीं शिवभक्त डोली और बेबी ने बताया कि यात्रा पर निकलने से पहले उनके मन में यह सवाल था कि लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच व्यवस्थाएं कैसी होंगी। लेकिन हरिद्वार पहुंचने के बाद उनकी सभी आशंकाएं दूर हो गईं।…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 03 अगस्त 2026। खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड, देहरादून विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत दिए गए निर्देशों के क्रम में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, हरिद्वार की गठित टीमों द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।           कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मेला क्षेत्र एवं कांवड़ पटरी मार्गों पर स्थित स्थायी एवं अस्थायी खाद्य स्टॉलों, ढाबों, रेस्टोरेंटों, होटलों तथा कांवड़ियों हेतु संचालित भंडारों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं खाद्य कारोबारियों तथा श्रद्धालुओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 03 अगस्त 2026।पवित्र कांवड़ यात्रा पर आ रहे शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग सहित 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर के कैंप लगाए गए है,जहां पर शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब या किन्ही कारणों से चोट लगने पर तत्काल उनका निशुल्क उपचार किया जा रहा है।      मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने अवगत कराया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिवभक्तों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए है तथा आज कांवड़ यात्रा के चौथे दिन विभिन्न…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 03 अगस्त 2026। मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़ मेला-2026 के पांचवें दिन शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। आज कुल 32 लाख 25 हजार शिवभक्तों द्वारा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।        पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से अब तक कुल 1 करोड़ 9 लाख 10 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।                        हरिद्वार में…

Read More