फुरकान अंसारी हरिद्वार/रुड़की।सुनहरा रोड स्थित रक्तदान शिविर का आयोजन स्वर्गीय शिवम अष्टवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर किया गया,जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया।शिविर का शुभारंभ पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा फीता काटकर किया गया।इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है,जिसमें अधिक से अधिक लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान कर पुण्य कमाना चाहिए।शिविर आयोजक अनस गाजी ने कहा कि उनकी संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचना है और वह भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं सेवा के कार्य निरंतर करते रहेंगे।शिविर में युवाओं द्वारा…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार ।आगामी कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों एवं अंतरराज्यीय समन्वय को लेकर मेरठ में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री एस.पी. गोयल एवं पुलिस महानिदेशक (DGP) उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखण्ड की ओर से ADG अपराध एवं क़ानून व्यवस्था डा. श्री वी. मुरगेशन, गढ़वाल आयुक्त श्री आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप तथा SSP हरिद्वार नवनीत सिंह शामिल हुए। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, कानून-व्यवस्था तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विस्तृत…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,20 जुलाई। सामुदायिक केन्द्र समिति शिवालिक नगर (रजि.) की आम सभा का आयोजन आज समिति के अध्यक्ष श्री उमेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सामुदायिक केन्द्र, फेस-3, शिवालिक नगर में संपन्न हुआ। बैठक के निर्धारित एजेंडे के अनुसार सर्वप्रथम समिति के सचिव श्री भारत भूषण चौहान ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने उपस्थित सदस्यों का स्वागत एवं अभिवादन करते हुए अपने कार्यकाल के दौरान तीनों सामुदायिक केन्द्रों में कराए गए विकास एवं जनहितकारी कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। साथ ही समिति की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी भी…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार/पिथौरागढ़,20 जुलाई 2026। मानवता की मिसाल पेश करते हुए समाजसेवी कुंवर एन एस नेगी ने 52वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा – _”जीवनदायिनी रक्त का दान कर नवजीवन प्रदान करने वाले आप जैसे महानुभावों को सादर प्रणाम।”_ *उत्तराखंड के सभी जिलों में जागरूकता का संकल्प* नेगी जी का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के सभी जिलों में रक्तदान के प्रति जनजागरूकता लाना है। इस क्रम में अब तक गढ़वाल मंडल के 7 जिलों में रक्तदान सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। कुमाऊं मंडल के 6 जिलों में से नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर के बाद अब *पिथौरागढ़*…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार ,19.07. 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर खास द्वारा सूचना पर माहीग्रान मोहल्ला स्थित एक घर में दबिश देकर मौके से 800 किलो ग्राम भैंस वंशीय मांस व कटान उपकरण बरामद किये। मौके से दो आरोपीयों को गिरफ्तार कर कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 310/ 26 धारा 3/11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत कर नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है पुलिस टीम में शामिल 1-उ.नि. सुभाष चंद्र ज़ख्मोला 2-हेड कांस्टेबल विपिन 3-कांस्टेबल सुरेश तोमर की कार्रवाई।
फुरकान अंसारी।हरिद्वार,19/07/2026।मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन हरिद्वार ने 20 जुलाई को जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह आदेश जारी किए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फुरकान अंसारी।हरिद्वार,19 जुलाई । उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की सहमति एवं निर्देशन पर कांग्रेस के हरिद्वार जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जुल्फुकार अंसारी को हरिद्वार जिला कांग्रेस कमेटी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि जुल्फुकार अंसारी लंबे समय से पार्टी के समर्पित, सक्रिय एवं मेहनती कार्यकर्ता रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, जनसेवा और सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि जुल्फुकार अंसारी अपने दायित्व का पूरी निष्ठा…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 19 जुलाई 2026। आगामी कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देशों के अनुपालन में पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के तहत क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। *संयुक्त टीम द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई* अधिशासी अभियंता सिंचाई खुशवंत सिंह चौहान ने अवगत कराया कि गत दिवस जिलाधिकारी द्वारा पतंदीप पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया गया था।…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 19 जुलाई 2026। आगामी कांवड़ मेला-2026 को सुव्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सम्बंधित विभागों को की जाने वाली तैयारियां एवं व्यवस्थाओं को हर हाल में 25 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी के दिए गए निर्देशों के अनुपालन में संबंधित विभागों द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग एवं पार्किंग स्थलों पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहे है। *कांवड़ पटरी मार्ग पर संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहा झाड़ी कटान एवं मरम्मत कार्य* …
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 19 जुलाई 2026। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम की इस गंभीर चेतावनी और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा निर्देश जारी करते हुए कल सोमवार दिनांक 20 जुलाई 2026, को ज़िला मुख्यालय/कलेक्टर सभागार में आयोजित होने वाले साप्ताहिक ‘जनता मिलन / जन सुनवाई’ कार्यक्रम को स्थगित /निरस्त कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए अनावश्यक यात्राओं से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी…

