(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 12 मई 2026। जनपद मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित होने वाली विकास योजनाओं के लिए की गई घोषणाओं के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में की समीक्षा बैठक। बैठक में सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके विभाग से संबंधित जो भी घोषणाएं मुख्यमंत्री द्वारा की गई है,उन घोषणाओं पर शीर्ष प्राथमिकता से जो भी कार्यवाही की जानी है वह तत्परता से की जाए,इसमें किसी भी प्रकार से कोई लापरवाही एवं शिथिलता न बरती जाए।उन्होंने संबंधित…
Author: Janta Updates
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 13 मई 2026। कोतवाली कनखल में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिकों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें थाना क्षेत्र के कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों से संवाद करते हुए उनकी सुरक्षा और सुविधा से जुड़े सुझाव भी साझा किए। इस अवसर पर साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक अक्सर साइबर ठगों के निशाने पर…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 13 मई 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सभी थाना प्रभारियों एवं कोतवाली प्रभारियों को अवैध देशी/अंग्रेजी शराब, स्मैक, चरस, गांजा तथा जुआ-सट्टा आदि के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का…
(फुरकान अंसारी ) हरिद्वार ,12/05/2026।रुड़की आर्य समाज नंद विहार रुड़की एवं शहीद भगत आदर्श युवा मंच रुड़की के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक वटवृक्ष, सुनहरा रोड रुड़की पर 10 मई 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि यज्ञ एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले क्रांतिकारियों एवं वीर वीरांगनाओं को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों एवं वंशजों को ओ३म अंगवस्त्र, शॉल एवं शहीदों के चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 12 मई 2026। आज भेल हरिद्वार में एटक यूनियन द्वारा सीएफएफपी गेट पर विभिन्न कर्मचारी समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के उपरांत यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक मानव संसाधन को ज्ञापन सौंपते हुए लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं, जिन पर प्रबंधन को गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए। यूनियन की ओर से मुख्य रूप से जेसीएम की बैठक शीघ्र बुलाने, पीपी भुगतान सहित अन्य ज्वलंत समस्याओं के समाधान, इंसेंटिव स्कीम के पुनरीक्षण तथा ओवरटाइम भुगतान को पूर्व…
(फुरकान अंसारी) 12/05/2026। हरिद्वार पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत मंगलोर पुलिस ने एटीएम बदलकर लोगों के खातों से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 12 एटीएम कार्ड और ₹10,710 नकद बरामद किए हैं। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार गिरोह उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सक्रिय था और विशेष…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,12/05/2026। कोतवाली लक्सर पुलिस ने बंद घर में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब दो लाख रुपये की नकदी व चोरी का माल बरामद किया है। दोनों आरोपी पहले भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं और नशे व निजी शौक पूरे करने के लिए वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, 10 मई 2026 को मेहरबान अली पुत्र महमूद निवासी सुल्तानपुर, कोतवाली लक्सर ने तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनके घर से नकदी और जेवरात चोरी कर…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,12/05/2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह की अध्यक्षता में माह अप्रैल की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की मौजूदगी में अपराध नियंत्रण, चारधाम यात्रा, यातायात व्यवस्था, नशा तस्करी और जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में एसएसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी दशा में नशे का तस्कर या पैडलर गिरफ्तारी से नहीं बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे की पूरी चैन को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए तथा संबंधित क्षेत्राधिकारी इसकी साप्ताहिक समीक्षा करें। अपराधियों की कुंडली…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,12 मई 2026।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज शिव मूर्ति चौक से ललतारो पुल के मध्य विशेष ई-रिक्शा सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखना, सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करना तथा बिना सत्यापन एवं बिना निर्धारित क्यूआर कोड स्टिकर संचालित ई-रिक्शाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना रहा। अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), हरिद्वार नेहा झा एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन)हरिद्वार, निखिल शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अभियान के…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 12 मई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) नई दिल्ली द्वारा आयोजित 10वीं कक्षा की सेकेंड बोर्ड परीक्षाएं 15 मई 2026 से 1 जून 2026 तक जनपद हरिद्वार के 8 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 (पूर्व धारा 144) लागू कर दी है। नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार ने बताया कि हरिद्वार नगर क्षेत्र में स्थित सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्वालापुर, द विजडम ग्लोबल स्कूल, गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज, महर्षि…

