Author: Janta Updates

(फुरकान अंसारी)19/05/2026। हरिद्वार/पथरी ।थाना पथरी पुलिस ने नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ के गंभीर मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के कुछ घंटों के भीतर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार 18 मई 2026 को धनपुरा निवासी महिला ने थाना पथरी में तहरीर देकर अपने पति पर मारपीट करने, बड़ी नाबालिग पुत्री (15 वर्ष) के साथ दुष्कर्म करने तथा छोटी पुत्री (14 वर्ष) के साथ छेड़छाड़ कर जबरदस्ती करने का प्रयास करने के आरोप लगाए। महिला ने यह भी बताया कि आरोपी आए…

Read More

फुरकान अंसारी, संपादक।हरिद्वार,19/05/2026। उत्तराखंड सरकार ने राशन कार्ड सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (URCMS) पोर्टल लागू कर दिया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब नागरिक राशन कार्ड से जुड़ी लगभग सभी सेवाओं का लाभ घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से उठा सकेंगे।सरकार द्वारा पुराने आरसीएमएस पोर्टल को अपग्रेड कर तैयार किए गए इस आधुनिक सिस्टम में नया राशन कार्ड बनवाने, परिवार के सदस्य का नाम जोड़ने या हटाने, पता परिवर्तन, मोबाइल नंबर अपडेट सहित अन्य संशोधन की सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। इससे…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 19 मई, 2026।समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) देशराज कर्णवाल ने आज नगर पंचायत रामपुर के सालियर साल्हापुर स्थित रविदास मंदिर में आयोजित डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया। समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आवास योजना सहित विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याएं सुनीं।            उन्होंने शिविर में उपस्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 19 मई 2026। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज ऋषिकुल मैदान में बनाए गए चारधाम यात्रा के ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा । इस दौरान उन्होंने पंजीकरण कराने पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।       जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण केंद्र पर समुचित एवं चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं…

Read More

(फुरकान अंसारी) देहरादून,19/05/2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूड़ी जी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन एवं समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सार्वजनिक जीवन में भी उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने प्रदेशहित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर विकास को नई दिशा प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूड़ी जी की सादगी, स्पष्टवादिता एवं कार्यकुशलता सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उनका निधन उत्तराखंड ही नहीं,…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 19 मई 2026। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने और राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, सोमवार को सूचना मिली कि सोनिया बस्ती स्थित लालपुल के निकट दो युवक आने-जाने वाले लोगों के साथ अभद्रता और छींटाकशी कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में रोष का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे और अधिक उग्र हो…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली कनखल पुलिस ने वाहनों के शीशे तोड़कर हुड़दंग मचाने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी देर रात पार्क किए गए वाहनों को निशाना बनाकर उनके शीशे तोड़ते थे। इस तरह की कई घटनाएं पूर्व में भी सामने आ चुकी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने 17 मई 2026 की रात कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि…

Read More

(फुरकान अंसारी ) रुड़की,19/05/2026।राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट एवं हाई स्कूल की मेधावी छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम कॉलेज के सभागार में कल आयोजित किया गया,जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने सभी मेधावी छात्राओं का सम्मान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उन्हें परीक्षा में बेहतर अंक लाने पर शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि विद्यार्थी किसी भी समाज और राष्ट्र की शक्ति होते हैं।छात्राओं ने जहां परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त कर अपने व अपने परिवार का नाम रोशन किया है,वहीं उन्होंने विद्यालय का नाम भी ऊंचा किया है।उनकी…

Read More

*प्रेस विज्ञप्ति 18 मई 2026*  बैंकों द्वारा आर्थिक धोखाधड़ी के विरोध में सचिवालय के बाहर सुराज सेवा दल का प्रदर्शन देहरादून,19 मई 2026। बैंकों द्वारा आम जनता के साथ हो रही आर्थिक धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार एवं कमीशनखोरी के विरोध में 18 मई सचिवालय के बाहर सुराज सेवा दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि बाहरी राज्यों से आए कई अधिकारी उत्तराखंड में विभिन्न माध्यमों से प्रदेशवासियों के साथ आर्थिक धोखाधड़ी कर रहे हैं। कभी कमेटियों के नाम पर, कभी…

Read More

(फुरकान अंसारी) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद चम्पावत के ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध माँ वाराही शक्तिपीठ धाम, देवीधुरा पहुँचकर मंदिर के नवनिर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि माँ वाराही धाम केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि धाम का विकास इसकी पौराणिक गरिमा एवं मूल स्वरूप को अक्षुण्ण रखते हुए किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ आध्यात्मिक अनुभूति भी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि माँ…

Read More