(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,23/05/2026।सिडकुल थाना पुलिस ने घरों से मोबाइल चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 20 मई 2026 को मोहम्मद सुल्तान निवासी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी रोशनाबाद सिडकुल की तहरीर पर सैमसंग मोबाइल चोरी होने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 201/26 धारा 305(1) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसी दिन अभिषेक यादव निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश हाल निवासी रोशनाबाद सिडकुल की तहरीर पर पोको कंपनी का मोबाइल…
Author: Janta Updates
(फुरकान अंसारी) देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ किया और मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतीकात्मक दौड़ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 31 मई 2026 को होने वाले नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के शुभंकर “क्यालु- हिम तेंदुआ” का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा, नए अवसर और नए विश्वास को जागृत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कहा कि कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह, ऊर्जा…
(फुरकान अंसारी)हरिद्वार। भारतीय सोशल मीडिया और समकालीन राजनीति में इन दिनों एक अनोखा नाम तेजी से चर्चा में है- Cockroach Janta Party (CJP) यानी कॉकरोच जनता पार्टी। शुरुआत में इसे महज एक मजाक, मीम और इंटरनेट सटायर माना गया था, लेकिन देखते ही देखते यह युवाओं की नाराजगी और सिस्टम के खिलाफ डिजिटल असंतोष का बड़ा प्रतीक बन गया। राजनीतिक विश्लेषक इसे देश में उभरते “Gen-Z डिजिटल मूवमेंट” के तौर पर देख रहे हैं।यह आंदोलन पारंपरिक राजनीति से बिल्कुल अलग है। इसमें न बड़े मंच हैं, न रैलियां और न ही सड़क पर प्रदर्शन। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर करोड़ों…
(फुरकान अंसारी) देहरादून,2205/2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मानसून तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन संपदाओं को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए रिस्पॉन्स टाइम न्यूनतम रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वनाग्नि की सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचें। *वनाग्नि नियंत्रण के लिए शीतलखेत मॉडल अपनाने के निर्देश* मुख्यमंत्री ने वनाग्नि…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,22-05-2026। आज भाजपा नेता एवं जिला उपाध्यक्ष हरिद्वार आशु चौधरी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग हरिद्वार प्रदीप कुमार से भेंट कर ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही अनियमित विद्युत कटौती की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। आशु चौधरी ने कहा कि पिछले कुछ समय से ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे भीषण गर्मी के इस दौर में आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से विद्युत आपूर्ति को सुचारु बनाए जाने तथा कटौती पर प्रभावी नियंत्रण करने की मांग की। इस दौरान अधीक्षण अभियंता प्रदीप कुमार ने समस्या को…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 22 मई 2026।कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने वर्ष 2017 से वर्ष 2025 तक मालखाने में लंबित पड़े 111 बिसरा (मानव अंग) मालों का नियमानुसार विधिवत निस्तारण कराया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के थानों के मालखानों में लंबित माल मुकदमाती एवं अज्ञात शवों के पोस्टमार्टम से संबंधित बिसरा मालों के निस्तारण के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के नेतृत्व में कार्रवाई अमल में लाई गई। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा मालखाने में रखे अज्ञात…
(फुरकान अंसारी) देहरादून, 21 मई, 2026: संत निरंकारी मिशन की देहरादून शाखा के तत्वावधान में रविवार, 24 मई 2026 को एक विशाल निरंकारी संत समागम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आध्यात्मिक समागम परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बांसवाड़ा, शिवप्रिया फार्म, बालावाला, देहरादून आयोजित होगा। इस दिव्य अवसर पर श्रद्धालु एवं भक्तजन सत्संग, भक्ति एवं ब्रह्मज्ञान का लाभ प्राप्त कर आत्मिक शांति, आनंद एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। मसूरी ज़ोन के ज़ोनल इंचार्ज महात्मा ने जानकारी सांझा…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 22 मई 2026। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 22 मई 2026। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को अपर रोड में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ मेले के दृष्टिगत तीर्थयात्रियों और शिवभक्तों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपर रोड पर चल रहे सभी सीवरेज कार्य 15 जून तक हर हाल में पूर्ण किए जाएं, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कार्यस्थल पर पड़े मलबे एवं निर्माण सामग्री…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 22 मई 2026। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम में चारधाम यात्रा 2026 को देखते हुए जनपद हरिद्वार में लगातार कार्रवाही की जा रही है इसी क्रम में आज उनके नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दिलीप जैन के नेतृत्व में टीम द्वारा मां चण्डी देवी मन्दिर परिसर एवं आस पास स्थित कुल 6 कैन्टीन एवं ढाबों का निरीक्षण किया। प्रयोगशाला जांच हेतु तैयार खाद्य पदार्थ-01 तथा खाद्य तेल का 01 नमूना, कुल 02 नमूने लिये गये। मन्दिर परिसर में स्थित एक…

