फुरकान अंसारी। हरिद्वार 25 मई 2026। जनपद में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनपद में सभी अपने अपने क्षेत्रों में साफ सफाई व्यवस्था का उचित प्रबन्धन करे जिसमें गीला कूड़ा एवं सुखा कूड़ा को पृथक करते हुए,उसका उचित निस्तारण करना सुनाश्चित करे,उन्होंने नगर निगम नगर पालिका ,नगर पंचायतों,जिला पंचायत ,पंचायतराज विभाग को निर्देश दिए है कि…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी, हरिद्वार,24/05/2026। सोशल मीडिया पर दबदबा बनाने और इंस्टाग्राम कमेंट को लेकर मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली कनखल पुलिस ने ‘पिल्ला गैंग’ से जुड़े नाबालिग समेत चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार गैंग का नेटवर्क भूपतवाला से लेकर लक्सर तक फैला हुआ था और अब तक इस अभियान में 15 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार कार्रवाई की जा रही है। कनखल क्षेत्र…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 25 मई 2026। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 60 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 28 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि,विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता सविता चौहान पत्नी ऋषिपाल चौहान ने अपने प्लॉट जो कि खसरा नं 1061/1…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार: 25/05/2026।आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के दृष्टिगत ज्वालापुर पुलिस द्वारा दिनांक 24-05-2026 को बंधन पैलेस, ज्वालापुर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक नगर, हरिद्वार द्वारा की गई, जबकि क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर भी उपस्थित रहे।बैठक में थाना क्षेत्र की मस्जिदों के इमाम, मुस्लिम धर्मगुरु, विभिन्न समुदायों के जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान ज्वालापुर पुलिस द्वारा सभी से आगामी पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।गोष्ठी में कुर्बानी आदि से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। साथ ही स्पष्ट रूप से अवगत कराया…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 25 मई 2026। ईद-उल-जुहा (बकरीद) से पूर्व क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश को ज्वालापुर पुलिस ने नाकाम करते हुए एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दिनांक 24 मई 2026 की शाम ज्वालापुर पुलिस को सूचना मिली कि काका चिकन ढाबा, ज्वालापुर में कुछ युवकों के बीच मारपीट और विवाद हुआ है। सूचना में यह भी बताया गया कि एक युवक के पास तमंचा है तथा उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रकरण में पीड़ित कार्तिक शुक्ला पुत्र बंटी शुक्ला निवासी आर्यनगर चौक, ज्वालापुर की तहरीर के…
सकुशल बाहर निकालकर किया परिजनों के सुपुर्द, आमजन ने जताया आभार। (फुरकान अंसारी) हरिद्वार।आज दिनांक 25 मई 2026 को हरियाणा निवासी टीनू कुमार पुत्र श्री महावीर सिंह, निवासी झज्जर, उम्र लगभग 45 वर्ष, जो नशे की अवस्था में प्रतीत हो रहा था, गंगा में स्नान करते समय तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया तथा हाथी पुल क्षेत्र में लगी सुरक्षा जंजीर पर जाकर लटक गया। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल त्वरित कार्रवाई करते हुए अत्यंत सतर्कता एवं कुशलता के साथ उक्त व्यक्ति का सफल रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू उपरांत व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक…
जमीयत उलेमा-ए-उत्तराखंड ने जिला इकाइयों को जारी किए विशेष निर्देश (फुरकान अंसारी) हरिद्वार,25/05/2026। जमीयत उलेमा-ए-उत्तराखंड के सदर एवं मदरसा अरबिया दारुल उलूम रशीदिया के मोहतमिम मौलाना मोहम्मद आरिफ़ क़ासमी ने प्रदेशभर की जिला इकाइयों के सदर और नाज़िम हज़रात को ईदुल अज़हा और कुर्बानी के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कुर्बानी एक अहम इबादत है और हर साहिबे-हैसियत मुसलमान पर वाजिब है, इसलिए इसे शरीअत और कानून के दायरे में रहकर अंजाम दिया जाए। मौलाना आरिफ़ क़ासमी ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से कुर्बानी में रुकावटें पैदा किए जाने और मुश्किलें खड़ी करने…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,25/05/2026।हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर के वरिष्ठ दिवंगत पत्रकार जफर जैदी की स्मृति में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया।कोतवाली मार्ग स्थित एक बैंकट हॉल में हुए आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम पत्रकारों,साहित्यकारों और प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।क्षेत्रीय विधायक हाजी तस्लीम अहमद ने कहा कि पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है।यह समाज की वह आँख और कान है,जो हमें दुनिया की सच्चाइयों से रूबरू कराती है।एक सच्चे पत्रकार का काम केवल समाचार देना…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,24/05/2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले युवकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने “मकड़ा गैंग” के नाम से सक्रिय पांच युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम गाजीवाली क्षेत्र में कुछ युवक मोटरसाइकिल और कारों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर गैंग बनाकर हुड़दंग और लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में भय और अशांति का माहौल बना हुआ था। सूचना मिलते ही थाना…
फुरकान अंसारी। नेनीताल,24/05/2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी-काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए जनता को राहत पहुंचाने के लिए अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करें। इस दौरान पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण सड़कों की स्थिति, विद्युत आपूर्ति एवं सिंचाई से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। मुख्यमंत्री ने पेयजल निगम को ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार टैंकरों की…

