Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी। हरिद्वार,30 मई 2026।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी सहारनपुर के पत्र के अनुसार माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर एवं आसपास के पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा एवं ओलावृष्टि के कारण अचानक जलप्रवाह बढ़ने की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में भी भारी वर्षा एवं ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया गया है।उन्होंने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में मंदिर क्षेत्र में जलभराव, फिसलन एवं अचानक जलप्रवाह बढ़ने से जनहानि अथवा दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। एहतियातन मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा दिनांक 29 मई 2026 से 31…

Read More

उर्दू गजल को नई पहचान दिलाने वाले प्रख्यात राष्ट्रवादी शायर पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर बशीर बद्र का उत्तराखंड की सरजमीं रुड़की से रहा विशेष लगाव फुरकान अंसारी। रुड़की,30/05/2026।उर्दू गजल को पूरे विश्व में नई पहचान दिलाने वाले राष्ट्रवादी शायर पद्मश्री डॉक्टर बशीर बद्र का गत दिवस भोपाल में देहांत हो गया था,जिसपर देश-विदेश में उनके लिए संवेदना प्रकट की जा रही है।डॉक्टर बशीर बद्र का उत्तराखंड के रुड़की,मंगलौर,कलियर,हरिद्वार व देहरादून से गहरा लगाव रहा और वह अनेक बार रुड़की,मंगलौर,कलियर,देहरादून व हरिद्वार में प्रस्तुति देने आए।रुड़की से जुड़ी उनकी अनेक यादों को लोग भूले नहीं है।उत्तराखंड उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 30 मई 2026। जिला गंगा संरक्षण समिति की 73 वीं बैठक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गई।इस अवसर पर नगर आयुक्त नंदन कुमार एवं प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध भी मौजूद रहे।         बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए गंगा नदी में कूड़ा कचरा किसी भी दशा में न जाए,इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घाटों पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए तथा जिनके द्वारा गंगा नदी में कूड़ा कचरा डालकर प्रदूषित किया जाता है…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार,30/05/2026।हरिद्वार पुलिस द्वारा गौकशी करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खेलड़ी में शहजाद पुत्र इलियास के घर पर गौकशी की जा रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां एक महिला सहित तीन अन्य आरोपियों को गौकशी करते…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 30 मई 2026। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे।                जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 30 मई 2026।आगामी कुंभ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरणीय रूप से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन द्वारा एचआरडीए के सहयोग से प्रारंभ किया गया “हरित हरिद्वार अभियान” को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस अभियान से जुड़े स्थानीय निवासियों के आग्रह पर मेलाधिकारी एवं हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) की उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिका ने शुक्रवार को भूपतवाला स्थित श्याम लोक कॉलोनी पार्क में रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर अभियान में जनसहभागिता का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से “हरित हरिद्वार अभियान” में बढ़-चढ़कर भाग…

Read More

फुरकान अंसारी। देहरादून, 29/05/2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचकर विधिवत गंगा पूजन एवं भव्य गंगा आरती में सहभाग किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने मां गंगा से देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। परमार्थ निकेतन घाट पर आयोजित गंगा आरती के दौरान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। वेद मंत्रों, भजन-कीर्तन और दीपों की अलौकिक छटा के बीच मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मां गंगा की आराधना कर प्रदेश…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार,29/05/2026। सोशल मीडिया पर कुर्बानी का वीडियो पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की लगातार प्रतिक्रियाएं आने लगीं, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब होने की आशंका बन गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे के भीतर आरोपी युवक की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें जानवर की कुर्बानी दिखाई गई थी। वीडियो वायरल होते ही उस पर बड़ी संख्या में प्रतिक्रियाएं आने लगीं। मामले का संज्ञान…

Read More

फुरकान अंसारी। देहरादून,29/05/2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जारी अपने सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की सशक्त आवाज रही है, समाज में जनजागरुकता एवं जन भावनाओं को अभिव्यक्ति देने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता का गौरवशाली इतिहास रहा है। वर्तमान समय में पत्रकारिता समाज और शासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता देश के राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार,29/05/2026। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड संख्या-13 स्थित सिद्धार्थ एनक्लेव में बहुप्रतीक्षित नाले के निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव एवं जल निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में इस कार्य को महत्वपूर्ण कदम बताते हुए लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान…

Read More