फुरकान अंसारी। हरिद्वार 04 जून 2026। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 04 जून 2026 ।आगामी कांवड़ यात्रा एवं कुंभ मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने रिंग रोड के अंतर्गत बहादराबाद बाईपास से जगजीतपुर तक निर्माणाधीन फ्लाईओवर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधियों के साथ कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था एवं संबंधित कांट्रेक्टरों को निर्देशित किया कि 30 जून तक पूर्ण किए जा सकने वाले सभी कार्यों को त्वरित गति एवं उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 04 जून 2026। मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव ने अवगत कराया है कि दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में दिनांक 03 जून, 2026 को हुए भीषण अग्निकांड में 21 व्यक्तियों की दुःखद मृत्यु के दृष्टिगत, अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन), उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय, देहरादून एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार में विशेष अग्नि सुरक्षा निरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद के अंतर्गत संचालित समस्त होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल, सिनेमा हॉल, विवाह/बैंकेट हॉल, बहुमंजिला वाणिज्यिक प्रतिष्ठान एवं…
फुरकान अंसारी । हरिद्वार,04/06/2026 ।लक्सर/ पथरी क्षेत्र के जंगल में स्थित प्रसिद्ध काठे पीर मेले के समापन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मेले की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर ठेकेदार और प्रशासन के बीच मतभेद सामने आए हैं। इस पूरे मामले पर लक्सर तहसील परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डायरेक्टर वारिस अहमद ने अपना पक्ष रखते हुए स्थिति स्पष्ट की। वारिस अहमद ने बताया कि काठे पीर का वार्षिक मेला 31 मई से विधिवत शुरू हुआ था और प्रशासन द्वारा जारी अनुमति के अनुसार इसका समापन 4 जून को होना निर्धारित किया गया था। मेले…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 04 जून, 2026।जनपद में इन दिनों स्वच्छता को लेकर अभूतपूर्व जागरूकता देखने को मिल रही है। शहर के वार्डों से लेकर ग्राम पंचायतों, पीठ बाजार, मंडी परिषद, स्टेट हाईवे एवं नेशनल हाईवे तक हर स्थान पर साफ-सफाई का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान ने जनपद की तस्वीर बदलने का कार्य किया है। इस अभियान के अंतर्गत नियमित रूप से साफ-सफाई, कूड़ा उठान एवं निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं साप्ताहिक रूप…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार।एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर आज दिनांक ०४.०६.२०२६ को फायर स्टेशन रुड़की टीम ने रुड़की क्षेत्रान्तर्गत स्थापित होटल/रेस्टोरेंट/बार व अन्य जनसहभागिता वाले संस्थानो में विशेष अग्निसुरक्षा व्यवस्था निरीक्षण अभियान चला कर गहनता से फायर ऑडिट किया जिसके तहत संस्थानों में आवश्यक आपातकालीन निकास मार्ग व्यवस्था, अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था,प्राथमिक अग्निशमनयंत्रों की कार्यक्षमता/वैधता एवं अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र को चेक किया गया। जिन संस्थाओं में अनियमिताए पाई गई उन्हें नोटिस/सुझाव पत्र प्रेषित कर अनियमिताओं को समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
कड़ी मशक्कत के बाद तलाशा बैग, पूरा सामान सकुशल किया बहनों के सुपुर्द। फुरकान अंसारी। हरिद्वार ।आज दिनांक 04.06.2026 को पूजा कुमारी निवासी रोहिणी नई दिल्ली ने चौकी हर की पैड़ी पर आकर सूचना दर्ज करवाई की वह अपनी चार अन्य बहनों के साथ हर की पैड़ी पर घूमने एवं गंगा स्नान के लिए आयी थी। सुबह के वक्त उनके दो बैग (जिसमें ₹10000 नगद एवं कुछ कागजात व अन्य सामान रखा हुआ था) हर की पैड़ी क्षेत्र से गायब हो गए है। अब उनके पास घर लौटने या खाने पीने के पैसे तक नहीं बचे थे। मामले को…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,04/06/2026।हरिद्वार पुलिस परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा से भरा एक सुखद क्षण सामने आया है। कोतवाली ज्वालापुर में तैनात उप निरीक्षक रणवीर चंद रमोला के सुपुत्र मनीष रमोला ने UKPCS परीक्षा 2026 में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ उनका चयन डिप्टी एसपी पद के लिए हुआ है। कड़ी मेहनत, अनुशासन और सच्चे समर्पण से हासिल की गई यह सफलता आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। मनीष रमोला की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे हरिद्वार पुलिस विभाग का मान बढ़ाया…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार।आज दिनांक 04.06.2026 को फायर स्टेशन रुड़की के आर.टी. सेट पर प्रातः 10:35 बजे सूचना प्राप्त हुई कि तहसील रुड़की परिसर के बाहर मुख्य यातायात मार्ग पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया है, जिससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया तथा विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई। सूचना प्राप्त होते ही फायर यूनिट रुड़की तत्काल आवश्यक उपकरणों एवं वुडन कटर के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर फायर कर्मियों द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करते हुए गिरे हुए पेड़ को वुडन कटरों की सहायता से छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क किनारे हटाया…
फुरकान अंसारी।हरिद्वार। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ युवक बीएचईएल मध्य मार्ग पर मोटरसाइकिलों से खतरनाक स्टंट करते और हुड़दंग मचाते नजर आए। वीडियो का संज्ञान लेते हुए रानीपुर पुलिस ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार युवकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की।प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वायरल वीडियो की जांच कर संबंधित युवकों की पहचान की और उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने स्टंट में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत सीज कर दिया।इसके अलावा दोनों साथियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा…

