फुरकान अंसारी। हरिद्वार।पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशित किया गया है। दिनांक 27.08.26 को कलियर उर्स मेलें में जायरीनों की भारी भीड़ थी। खेल- तमाशा मेला ग्राउण्ड भारी भीड़ के चलते स्वतंत्र आवागमन के लिए पुलिस कर्मचारीगण द्वारा मोटर साईकिल न0-UK17 X 3468 स्पेण्डर प्लस को ग्राउण्ड से हटाया जा रहा था तो वहां मौजूद एक व्यक्ति निवासी हजाराग्रन्ट थाना सिडकुल जिला हरिद्वार के द्वारा अनावश्यक रूप से मोटर साईकिल को हटाने के विरोध, आसपास…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार।दिनांक 27/08/26 को विशेष शाखा अभिसूचना विभाग उत्तराखण्ड पुलिस में तैनात आरक्षी मनोज सैनी द्वारा सूरज कुमार, समीर आदि व एक महिला पर सरकारी कार्य के दौरान उनपर व उनके एक साथी से गाली-गलौच व मारपीट कर सरकारी कार्य मे बाधा डालने, झूठे मुकदमे मे फंसाने की धमकी देने व सरकारी दस्तावेजो को छिन्न-भिन्न करने के आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया गया। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिडकुल पर मु0अ0सं0 365/2026 धारा 132, 121(1), 352,351(3), 324(2) BNS पंजीकृत किया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार।प्रचलित उर्स मेले के दौरान कलियर में दरगाह परिसर में दिनांक 27.08.26 को महिला जायइरीनों के साथ छेड़ छेड़खानी, पॉकेट मारी, वाद विवाद उत्पन्न कर शांति व्यवस्था खराब कर रहे व आमादा फौजदारी होकर अपराध करने का प्रयास कर रहे 06 व्यक्तियों को ऑपरेशन प्रहार के तहत हिरासत में लिया गया। सभी के विरुद्ध शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 170 /126 /135 BNSS के तहत चालानी कार्यवाही की गई। पुलिस टीम मे 1.व0उ0नि0 राजेश बिष्ट 2.हे0का0 इसरार अली 3.हे0का0 माजिद खान।
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रवर्तन टीमों द्वारा कुल 160 चालान किए गए तथा लगभग ₹3,91,600 की शमन राशि आरोपित की गई। जांच में दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का प्रयोग न करना प्रमुख उल्लंघन के रूप में सामने आया, जिसमें 76 प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त बिना कर रसीद, बिना वैध परमिट, सीट बेल्ट…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 27 अगस्त 2026। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशानिर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार द्वारा ग्राम गंगदासपुर में 100 पैकेट, (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण किया गया। निःशुल्क वितरण कार्यक्रम राजकीय पशु चिकित्सालय, रायसी के पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी एवं पशुधन प्रसार अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान श्रीमती प्रियंका रानी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने पशुपालकों को पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता एवं पशुधन के बेहतर रखरखाव एवं उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी। कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद पशुपालकों को सहायता उपलब्ध…
फुरकान अंसारी। चंपावत।रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रामलीला मैदान धूरा चंपावत में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत के सर्वांगीण विकास के लिए कुल ₹62.97 करोड़ की 50 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ₹11.08 करोड़ की 20 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹51.89 करोड़ की 30 नई विकास योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इन योजनाओं से जनपद में सड़क, पेयजल, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा एवं धार्मिक पर्यटन से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र…
फुरकान अंसारी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रपुर स्थित निजी विद्यालय में मेरे सपनों का उत्तराखंड पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान युवा विद्यार्थियों से संवाद कर उनके विचारों, सुझावों और भविष्य के उत्तराखंड को लेकर उनकी परिकल्पनाओं को जाना। मुख्यमंत्री ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा विद्यार्थियों की ऊर्जा, सोच और विकसित उत्तराखंड के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उत्साहवर्धक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की भावी पीढ़ी, सशक्त, आत्मनिर्भर और जागरूक बने, यही हमारी प्राथमिकता है। युवाओं के विचार और सुझाव…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 27 अगस्त 2026।जनपद हरिद्वार में औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान (HRDI) की हरिद्वार इकाई, विकास भवन रोशनाबाद द्वारा किसानों को वैज्ञानिक खेती, उन्नत पौध सामग्री, रोपण तकनीक एवं फसल प्रबंधन की तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विभिन्न विभागीय योजनाओं के माध्यम से किसानों को औषधीय फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। संस्थान द्वारा चंदन की सफेद प्रजाति के लगभग 750 पौधों का रोपण 1.5 हेक्टेयर क्षेत्र में कराया गया, जिससे 50…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 27 अगस्त 2026। जिला परियोजना प्रबंधक (रीप) संजय सक्सेना ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम)/रीप के अंतर्गत मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत जनपद हरिद्वार में 36 स्थानों पर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा राखी बिक्री स्टॉल लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह स्टॉल 21 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक संचालित किए जा रहे हैं। प्रत्येक स्टॉल पर प्रतिदिन औसतन लगभग 4,000 रुपये की बिक्री हो रही है। अब तक महिला समूहों द्वारा हस्तनिर्मित राखियों की बिक्री से…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 27 अगस्त 2026। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल संचालन के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध,अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए तृतीय चरण में दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई बीएलओ एवं एईआरओ के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि चल रहे एसआईआर कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों…

