फुरकान अंसारी। हरिद्वार । दिनांक 6/7/2026 को थाना क्षेत्र लोकपाल कार्यालय मे दो पक्ष आपस में शोर शराबा कर लडाई झगडा कर रहे थे, आमदा फौजदारी पर उतारू हो गए व हो-हल्ला करने लगे। जिनको अधि0/ कर्म0गण द्वारा काफी समझाय़ा बुझाया गया किन्तु यह नही माने और एक दूसरे को मरने- मारने पर उतारू हो गए। सभी हुड़दंग करने वाले 13 आरोपितों व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 170 BNSS के अन्तर्गत कार्रवाई की गई। पुलिस टीम- 1-उ0नि0 देवेन्द्र सिंह चौहान 2-अ0उ0नि0 हरीश चन्द्र शाह 3-हे0का0गजेन्द्र राजपूत, 4- का0 मनीष, 5-का0ऋतेन्द्र, थाना 6- का0 प्रदीप की कार्रवाई।
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,07 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगनहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रुड़की क्षेत्र में एक संदिग्ध कार से 980 ग्राम हेरोइन बरामद करते हुए पंजाब निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई को सघन चेकिंग अभियान के दौरान लाठरदेवा अंडरपास के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार में बैठे युवक पर पुलिस टीम को संदेह हुआ। पुलिस…
फुरकान अंसारी।हरिद्वार, 6 जुलाई। आगामी कांवड़ मेले और ज्वालापुर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से ज्वालापुर पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में आर्य नगर चौक से शंकर आश्रम चौक तक कार्रवाई की गई।अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ उपनिरीक्षक हर्ष अरोड़ा, चौकी प्रभारी रेल उपनिरीक्षक समीप पांडेय एवं उपनिरीक्षक गगन मैठाणी ने पुलिस टीम के साथ किया। इस दौरान दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों तथा तहसील ज्वालापुर के आसपास सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,06 जुलाई।नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड संख्या-13 की शिवालिक गंगा विहार की गली नं. 3, गली नं. 10, ज्ञान लोक कालोनी, आदर्श नगर व श्री राम कॉलोनी की अनेक सड़कों का निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के प्रारंभ होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना तथा नागरिकों को बेहतर आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराना है।…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 06 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने नकली नोटों के एक और गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पंजाब के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹500 के 169 नकली नोट, जिनकी कुल कीमत ₹84,500 है, बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 5/6 जुलाई 2026 की रात चेकिंग के दौरान मेला अस्पताल की ओर से चार संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे वापस मुड़कर तेज़ी से भागने…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 06 जुलाई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने सोमवार को लक्सर क्षेत्र की पुलिस चौकी बाजार, पुलिस चौकी रायसी तथा झबरेड़ा क्षेत्र की पुलिस चौकी लखनौता के नवनिर्मित भवनों का विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ लोकार्पण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में नए चौकी भवनों का शुभारंभ किया गया। अब तक इन तीनों पुलिस चौकियों का संचालन किराए के भवनों से किया जा रहा था। नए भवनों के निर्माण से पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, वहीं आमजन भी अपनी समस्याएं अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित तरीके से पुलिस के…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत कल दिनांक 05.07.2026 को ग्राम राजपुर में दो नाबालिग बालिकाओ के साथ एक जनरल स्टोर/कनफेक्शनरी के दुकानदार द्वारा दुकान में छेडछाड कर दुष्कर्म करने की शिकायत पर तत्काल पीडिताओ के परिजनो की लिखित तहरीर पर थाने पर पोक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिकाओ का मेडिकल करवाकर बाद अंकित किये गये, एवं अभियोग में नामजद आरोपी एवं जरनल स्टोर/कनफेक्शनरी के दुकानदार को घटना के 12 घण्टे के भीतर ही आज दिनांक…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। आज दिनांक 6.07.26 को पत्नी जाने आलम निवासी इस्लामनगर बदायूं उत्तर प्रदेश द्वारा थाना कलियर पर आकर सूचना दी गई कि वह अपने परिवार के साथ कलियर दरगाह जियारत हेतु आई थी करीब 1:30 बजे उनका पुत्र अरसान उम्र 8 वर्ष बिना बताए कहीं चला गया है, काफी ढूंढने पर नहीं मिल पा रहा है। सूचना पर तत्काल कलियर पुलिस द्वारा डे ऑफिसर , चेतक कर्मचारी गण , प्राइवेट टीम व ऑफिस से महिला कर्मचारीगण को तत्काल गुमशुदा बालक की तलाश हेतु दरगाह क्षेत्र, नहर पटरी रिक्शा स्टैंड आदि क्षेत्र में रवाना किया गया। कलियर…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 06 जुलाई 2026।कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को गति देते हुए कुम्भ नगरी के प्रमुख मंदिरों तक श्रद्धालुओं के सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक पैदल आवागमन के लिए पैदल मार्गों के सुधार तथा पैदल-अनुकूल फुटपाथों के विकास की विभिन्न परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इन कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सोमवार को विभिन्न निर्माणाधीन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। मेलाधिकारी ने कहा कि कुम्भ मेला-2027 के दौरान करोड़ों…
*प्रेस नोट* *विकासखंड मुख्यालय रुड़की में जन जन की सरकार जन जन के द्वार सेवा पखवाड़ा शिविर को मिला जनसमर्थन, 2214 लोगों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ* *जनसेवा पखवाड़ा में प्राप्त 18 आवेदनों का मौके पर किया गया निस्तारण, जनसेवा को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई* *सरकार की प्राथमिकता है की जनता की समस्याओं का समाधान उनके द्वारा पर करना है राज्य मंत्री नितिन गौतम* फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 06 जुलाई, 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने की उपलक्ष में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण व जन-जन की सरकार, जन-जन…

