Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 01 अक्टूबर 2026।शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में आगामी खनन सत्र 2026-27 की समस्त खनन संक्रियाएं 01 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ कर दी गई हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा 30 सितंबर 2026 को आदेश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में शासन के निर्देशों के अनुपालन में राजस्व हित को ध्यान में रखते हुए 01 अक्टूबर 2026 से सभी खनन संक्रियाएं अनिवार्य रूप से प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि खनन कार्यों में किसी प्रकार का विलंब न किया जाए। जिलाधिकारी…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 01 अक्टूबर 2026।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत तथा नाबालिग विद्यार्थियों द्वारा दोपहिया वाहन चलाए जाने पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा जगजीतपुर क्षेत्र के स्कूलों एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा द्वारा किया गया। अभियान के दौरान विद्यालय प्रशासन से भी वार्ता की गई। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यार्थियों के अभिभावकों को पूर्व में ही नोटिस जारी कर नाबालिग विद्यार्थियों को स्कूटी/मोटरसाइकिल से विद्यालय न भेजने हेतु सूचित किया गया था।…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 01 अक्टूबर 2026। जिला कार्यालय सभागार में आज राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) से संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लगभग 100 आहरण एवं वितरण अधिकारियों (DDO) ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी, हरिद्वार अजय कुमार, कोषाधिकारी ललित मोहन पांडेय, सहायक कोषाधिकारी (ATO) रजनीश गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य DDO एवं संबंधित कर्मचारियों को NPS से जुड़ी प्रक्रियाओं तथा विभिन्न तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान PRAN से संबंधित प्रक्रिया, पूर्व से PRAN जनरेट होने की स्थिति में DDO द्वारा की जाने…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 01 अक्टूबर 2026। उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज विकास खंड सभागार लक्सर में सेवा संकल्प अभियान के तहत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।      शिविर को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से जन जन की सरकार जन जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों को…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 01 अक्टूबर 2026।खेल महाकुम्भ-2026 के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र स्तर पर आयोजित ग्राम सांसद (राज्यसभा) सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का समापन आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयुवर्ग एवं खेल विधाओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों का विवरण निम्नानुसार रहा— *अंडर-19 बालिका 3000 मीटर दौड़* में सैवी पुत्री अशोक कुमार, विधानसभा भगवानपुर ने प्रथम, भव्या पुत्री वचिन, विधानसभा मंगलौर ने द्वितीय तथा खुशी पुत्री प्रदीप, विधानसभा खानपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। *अंडर-19 बालक 5000 मीटर दौड़* में अंशुल पुत्र प्रवीण, विधानसभा झबरेड़ा…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 01 अक्टूबर 2026।समाज में वृद्धजनों के सम्मान, उनके योगदान की सराहना तथा उनके साथ होने वाले दुर्व्यवहार, उपेक्षा एवं भेदभाव की रोकथाम और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 01 अक्टूबर 2026 को विकासखण्ड बहादराबाद के खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय सभागार में समाज कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आदेश चौहान ने वृद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय समाज में वृद्धजनों को ज्ञान एवं परंपरा का संरक्षक माना गया है। उन्होंने कहा कि वृद्धजन अपने…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 01 अक्टूबर 2026। जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि पंचायतीराज विभाग उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार की ग्राम पंचायतों में 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायतों में विशेष बैठकें का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा में जन योजना अभियान 2026-27 के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2027-28 की ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) तैयार करने के लिए स्थानीय आवश्यकताओं, समस्याओं एवं ग्रामीणों की प्राथमिकताओं पर चर्चा की जाएगी। ग्राम सभा में स्वास्थ्य, पोषण,शिक्षा,कृषि,पेयजल एवं स्वच्छता,महिला एवं बाल विकास,सामाजिक सुरक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार सहित विभिन्न विषयों को…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आर्य नगर स्थित चाणक्य शाखा के स्वयंसेवकों द्वारा ज्वालापुर स्थित अनुराग पैलेस में भव्य एवं संस्कारमय परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, मातृशक्ति, बच्चों एवं परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं परिवारजनों के आत्मीय स्वागत के साथ हुआ। स्वयंसेवकों ने पटका पहनाकर एवं तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति, त्याग एवं संस्कारों पर आधारित विभिन्न प्रेरणादायी प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने “निज गौरव को, निज वैभव को,…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली के विशेष मॉनिटर (Special Monitor) डॉ. प्रदीप्त कुमार नायक ने बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर मानवाधिकारों के संरक्षण, कमजोर एवं वंचित वर्गों के कल्याण तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में विशेष रूप से कुष्ठ रोगियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, उनके पुनर्वास तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किए जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।            डॉ. प्रदीप्त कुमार नायक ने निर्देश दिए कि कुष्ठ रोगियों को समाज की…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 30 सितंबर 2026।सेवायोजन विभाग के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार की ओर से बुधवार को कार्यालय परिसर, जगजीतपुर हरिद्वार में लघु रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का शुभारंभ पूर्वाह्न 10 बजे हुआ, जिसमें सिडकुल हरिद्वार स्थित छह कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। प्र. जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल ने अवगत कराया कि रोजगार मेले में रोजगार की तलाश कर रहे लगभग 96 युवाओं ने प्रतिभाग किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद 38 युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि नौ युवाओं का अंतिम रूप से चयन…

Read More