Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 22 जुलाई। हरिद्वार पुलिस ने थाना पथरी क्षेत्र के शिवगढ़ स्थित मंदिर में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मंदिर की गद्दी को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद ने खूनी रूप ले लिया और इसी रंजिश में दो साधुओं की हत्या कर उनके शव आश्रम परिसर में गड्ढा खोदकर दफना दिए गए। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 22 जुलाई। हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। कोतवाली रानीपुर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 25 मोटरसाइकिलें तथा कई वाहनों के पार्ट्स बरामद किए गए हैं। बरामद वाहनों में हरिद्वार के विभिन्न थाना क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद से चोरी की गई मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर रानीपुर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे…

Read More

फुरकान अंसारी। देहरादून।मुख्यमंत्री ने पुस्तक को अत्यन्त उपयोगी बताते हुए इस प्रयास के लिए श्री लोहनी के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी सेवा में नियुक्त प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी का कर्तव्य होता है कि वह सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और पूरे समर्पण के साथ राज्य के विकास में अपनी सहभागिता निभाए। किन्तु किसी भी व्यवस्था को सुचारू, सरल और त्वरित रूप से चलाने के लिए नियमों और प्रक्रियाओं की सही जानकारी होना अनिवार्य है। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद अब तक ऐसी कोई पुस्तक उपलब्ध नहीं थी, जिसमें सरकारी सेवा से जुड़े नियम, संवैधानिक प्रावधान, शासनादेश और माननीय…

Read More

फुरकान अंसारी। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन, में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने योजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत 212 नई महिला लाभार्थियों को प्रथम किश्त के रूप में 1 करोड़ 55 लाख 40 हजार रुपये तथा योजना के प्रथम चरण की 276 महिला लाभार्थियों को द्वितीय किश्त के रूप में 1 करोड़ 20 लाख 76 हजार 875 रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। इस प्रकार आज कुल 488…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 22 जुलाई 20। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को तहसील कार्यालय लक्सर का औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव, न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान, मानसून तैयारियों तथा कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला को निर्देशित किया कि तहसील न्यायालयों में लंबे समय से लंबित राजस्व वादों का प्राथमिकता के आधार पर…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 22 जुलाई 2026। परिवर्तन आदर्श विद्यालय परियोजना के अंतर्गत पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मुण्डाखेड़ा कलां, लक्सर (हरिद्वार) में रिलैक्सो फुटवियर्स लिमिटेड के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) कार्यक्रम के तहत तीन राजकीय विद्यालयों में STEM Robotics Lab का शुभारंभ एवं 3000 छात्र-छात्राओं को शिक्षा किट वितरण अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा किया गया। इस परियोजना के अंतर्गत विकासखंड लक्सर के तीन विद्यालयों में अत्याधुनिक STEM Robotics Lab स्थापित की गई हैं, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियंत्रिकी एवं गणित (STEM) की व्यवहारिक शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।        इस…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 22 जुलाई 2026।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार कांवड़ मेले के दौरान आमजन एवं श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाना उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपदभर में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। चंडीदेवी मंदिर से चिड़ियापुर तक सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के साथ ढाबों का निरीक्षण किया गया             अभियान के दौरान कुल 216 ढाबों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में 8 ढाबे बिना फूड लाइसेंस के संचालन करते पाए गए, जिनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। संबंधित 8…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 22 जुलाई 2026।जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशन एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में आज जनपद हरिद्वार में विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के कुल 54 विद्यालय वाहनों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मोटरयान अधिनियम एवं विद्यालय वाहन सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर 30 विद्यालय वाहनों के चालान किए गए।        जांच के दौरान विभिन्न प्रकार की सुरक्षा एवं वैधानिक कमियाँ पाई गईं। इनमें 01 वाहन बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र, 06 परमिट संबंधी अनियमितताएँ,…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 22 जुलाई 2026। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में 758वें सालाना उर्स/मेला-2026 कि तैयारियों एवं सफल आयोजन के संबंध में जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ उर्स मेले की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई।           अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि इस वर्ष 758वें सालाना उर्स का आयोजन 13/14 अगस्त 2026 से 03/04 सितम्बर 2026 तक किया जाएगा। चाँद दिखाई देने पर मेहंदी डोरी की रस्म के साथ उर्स का शुभारम्भ होगा तथा मुख्य…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 21 जुलाई। जनपद हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में माइनिंग टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने लगातार दबिश देकर हिरासत में लिया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को के.आर.बी.एम.एल.पी. (KRBMLP) की फील्ड टीम के इंचार्ज तेजा साई पुत्र श्री प्रसाद राव, निवासी नागार्जुन नगर (आंध्र प्रदेश), हाल निवासी लक्सर ने कोतवाली लक्सर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया…

Read More